Bhopal News: श्रमिक समेत दो व्यक्तियों की मौत

Share

Bhopal News: बैरसिया में दुर्घटना के बाद आरोपी बाइक को लावारिस छोड़कर भागा, शाहजहांनाबाद में लाश मिली

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) में दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Bhopal suspicious Death) हो गई है। इसमें से एक मामला सड़क हादसे का है। यह हादसा बैरसिया इलाके में हुआ था। जिसमें टक्कर मारने वाला बाइक सवार अपना वाहन छोड़कर मौके से भाग गया था। इसके अलावा शाहजहांनाबाद में पुलिस को एक लावारिस लाश मिली है।

बाइक वाले के खिलाफ दर्ज होगा मामला

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर की शाम लगभग साढ़े सात बजे सरकारी अस्पताल से एक व्यक्ति के मौत की सूचना मिली थी। यह खबर पुलिस को राजू करण (Raju Karan) ने दी थी। शव की पहचान माखन सिंह करण पिता नन्नू लाल करण उम्र 61 साल के रुप में हुई है। वह नलखेड़ी गांव में रहता था। वह मजदूरी करके पैदल घर लौट रहा था। तभी बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी। बैरसिया पुलिस मर्ग 89/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को मौके पर एक बाइक मिली है। जिसको जब्त करके उसके मालिक को तलब किया गया है। माखन सिंह करण (Makhan Singh Karan) का शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। इधर, शाहजहांनाबाद पुलिस मर्ग 29/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव अज्ञात पुरुष का है जिसकी उम्र 45 साल है। पुलिस को हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर दुबे ने मौत की सूचना दी थी।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: होजरी और कॉस्मैटिक डिस्ट्रीब्यूटर के दो कर्मचारियों ने किया गबन

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!