Bhopal News: ब्रेकर पर मोपेड से गिरकर महिला की मौत मामले में पति पर एफआईआर 

Share

Bhopal News: हरियाणा से भोपाल मामा के देहांत में आई थी महिला, पति पर ज्यादा रफ्तार पर होने का आरोप लगाया

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। हरियाणा से अपने पति के साथ मामा की अंत्येष्टि में आई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। वह उस वक्त गिर गई थी जब स्पीड ब्रेकर पर मोपेड असंतुलित हुई थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) हर के गांधी नगर इलाके में हुई थी।

फेसबुक के जरिए दोस्ती

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 30 सितंबर की रात लगभग साढ़े आठ बजे 215/22 धारा 304—ए (लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला) दर्ज किया है। मामला सड़क दुर्घटना में पूजा मेहरा पति योगेश मेहरा उम्र 26 साल की मौत से जुड़ा है। जिसमें जांच के बाद पुलिस ने उसके पति योगेश मेहरा (Yogesh Mehra) के खिलाफ दर्ज किया है। पूजा मेहरा (Pooja Mehra) मूलत: रायसेन जिला स्थित सांची की रहने वाली थी। उन्होंने योगेश मेहरा से कुछ साल पहले लव मैरिज की थी। योगेश मेहरा हरियाणा में रहते हैं। वह कड़ी चावल का ठेला लगाते हैं। दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। जिसके बाद दोनों ने लव मैरेज की थी।

साले से मांगी थी स्कूटी

पूजा मेहरा 24 सितंबर को उसके मामा के देहांत होने पर भोपाल आई थी। उसके साथ पति भी था। योगेश मेहरा ने उनके साले से स्कूटी मांगी थी। स्कूटी लेकर वह अब्बास नगर से हर्राखेड़ा जा रहे थे। वह उस रास्ते में बने स्पीड ब्रेकर की बनावट से बिल्कुल अंजान थे। इस बीच उन्होंने उस स्पीड ब्रेकर (Bhopal News) पर गाड़ी चढ़ा दी। जिसकी वजह से पूजा मेहरा उछलकर सड़क पर गिर गई। जिससे उन्हें बहुत गहरी चोटें आई थी। एक्सीडेंट के बाद उन्हें श्रद्धा हास्पिटल (Shradha Hospital) ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान 30 सितंबर को उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस को मृत्यु की सूचना श्रद्धा अस्पताल से डॉक्टर व्यास से मिली थी। जिसके बाद 30 सितंबर की दोपहर लगभग एक बजे गांधी नगर पुलिस मर्ग 47/22 कायम कर जांच करने पहुंची। शव का पीएम हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में हो चुका है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: प्रायवेट फायनेंस कंपनी के कर्मचारी के घर चोरी
Don`t copy text!