Bhopal News: लिव इन पार्टनर से पति बने युवक से तंग आकर लगाई थी फांसी

Share

Bhopal News: पत्नी के नाम पर ले लिए थे कई लोन, रकम चुकाने के लिए मायके से पैसे लेकर आने करता था प्रताड़ित

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नवविवाहिता की खुदकुशी के एक मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद इलाके में हुई थी। जिसकी जांच सहायक पुलिस आयुक्त मिसरोद संभाग अमित कुमार मिश्रा कर रहे थे। उन्होंने युवती के परिजनों के बयानों के आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आठ दिन पहले लगाई थी फांसी

मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार 2 सितंबर की शाम लगभग पांच बजे 427/22 धारा 304-बी दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी विश्वजीत सिंह गौर (Vishwajeet Singh Gaur)  है। वह बीडीए काॅलोनी सलैया इलाके में रहता था। प्रकरण 25 अगस्त को नवविवाहिता की खुदकुशी मामले की जांच के बाद दर्ज किया गया। घटना वाले दिन प्रियंका सिंह गौर पति विश्वजीत सिंह गौर उम्र 26 साल ने फांसी लगाई थी। प्रियंका सिंह गौर (Priyanka Singh Gaur) आरोपी के साथ 2017 से लिव इन रिलेशन में रहती थी। प्रियंका अहिरवार ने 2019 में की थी। आरोपी पति ड्रायवरी का काम करता था। घटना वाले जेपी अस्पताल (JP Hospital) से पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। मिसरोद पुलिस मर्ग 46/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। जांच में पता चला कि आरोपी पति पैसों के लिए उसको परेशान कर रहा था। उसने पत्नी के नाम से कई लोन ले लिए थे। जिसको चुकाने के लिए वह मायके से रकम लेकर आने दबाव डालता था। यह बात प्रियंका अहिरवार के परिजनों ने बयानों में बताई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Traffic Cop: एसआई पर हमले की घटना से डीआईजी ने लिया सबक
Don`t copy text!