Bhopal News: चौदह साल की नाबालिग से शादीशुदा ने किया बलात्कार

Share

Bhopal News: चाचा बोलकर घर आती थी मासूम, गाल के निशान से खुला दरिंदगी का राज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। रिश्तों को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। पीड़िता की उम्र महज चैदह साल है। जबकि उसके साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी 30 साल का है। आरोपी ने दो बार उसके साथ अपने घर ले जाकर गंदा काम किया था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

ऐसे सामने आया पूरा मामला

बैरागढ़ थाना पुलिस के अनुसार 2 सितंबर की शाम लगभग 7 बजे 421/22 धारा 376/376-2-एन/5/6 (बलात्कार, कई बार बलात्कार और पाॅक्सो अधिनियम के तहत मामला) दर्ज किया गया है। शिकायत चैदह साल की बच्ची ने दर्ज कराई है। इस मामले का आरोपी भूपेन्द्र शिवहरे (Bhupendra Shivhare) है। उसकी उम्र 30 साल है जो कि कारपेंटर का काम करता है। उसने पहली बार मार्च, 2022 में पीड़िता के साथ गंदी हरकत की थी। इसके बाद दो दिन पहले उसने दोबारा वही हरकत की। ऐसा करते वक्त आरोपी ने पीड़िता के गाल को बुरी तरह से चबा लिया था। जिसके निशान पर उसके गाल पर पड़ गए थे। यह निशान देखकर मां ने सच्चाई जानी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद मामला थाने पहुंचा और प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों बार घटना के वक्त उसकी पत्नी सीहोर स्थित मायके गई थी। पीड़िता उसकी पत्नी को चाची बोलकर घर आना-जाना करती थी। पहले वह किराए से आमने-सामने रहते थे। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: थाने की सीमा तय करने में ही बिता दिए 10 दिन
Don`t copy text!