Bhopal News: मदरसे के टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप

Share

Bhopal News: घर की छत में ले जाकर बारह साल की नाबालिग को बुरे इरादों से चूमते हुए परिजनों ने देखा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मदरसे के टीचर पर छेड़छाड़ का संगीन आरोप लगा है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की उम्र महज बारह साल है। उसने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी थी। जिसके बाद यह मामला थाने में पहुंचा। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस स्थितियां साफ नहीं कर सकी है।

ऐसे थाने पहुंचे परिजन

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार 9 अगस्त की दोपहर लगभग सवा एक बजे 370/22 धारा 354/7/8 छेड़छाड़ और पाॅक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायत पीड़िता की 36 वर्षीय मां ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी मोहम्मद साजिद (Mohammed Sazid) है। वह एक मदरसे का टीचर भी है। जिसके घर पर प्रायवेट कोचिंग वह चलाता था। पीड़िता जिसकी उम्र 12 साल है वह उसके घर जाती थी। उसने मां को बताया कि आरोपी उसे छत पर ले गया था। जहां उसके साथ बुरी नीयत से आरोपी चुंबन कर रहा था। यह पता चलने के बाद परिजन एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचे थे।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   महंगी शराब पर कांग्रेस की दो टूक, जनता से लूट बर्दाश्त नहीं
Don`t copy text!