Bhopal News: दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: एक सप्ताह पहले करंट से झुलसकर कराया गया था हमीदिया अस्पताल में भर्ती, शव पीएम के लिए भेजे गए

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। करंट से झुलसकर एक व्यक्ति की इलाज के दौरान सरकारी अस्पताल में मौत हो गई है। वहीं ईट भट्टे में एक व्यक्ति बेहोश होकर मृत हो गया। यह दोनों घटनाएं भोपाल (Bhopal News) सिटी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिए हैं। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस जांच के बिंदु तय करेगी।

बारिश में गिर गया था बिजली का तार

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार 9 अगस्त की सुबह लगभग सवा ग्यारह बजे सुमित कुशवाह (Sumit Kushwaha) ने मौत की सूचना दी थी। जिस पर छोला मंदिर थाना पुलिस मर्ग 49/22 कायम कर मामले की जांच करने पहुंची। शव की पहचान 60 वर्षीय माधव सिंह कुशवाहा (Madhav Singh Kushwaha) के रूप में हुई। वह भानपुर के पास रहता था। वह ईट भट्टे में काम करता था। मौत की सूचना देने वाला सुमित कुशवाहा उसका बेटा है। उसने पुलिस को बताया कि वह घर नहीं आता था। वह शराब ज्यादा पीता था। इसी तरह छोला मंदिर पुलिस मर्ग 50/22 दर्ज किया है। यह घटना 9 अगस्त की दोपहर लगभग एक बजे हमीदिया अस्पताल से डाॅक्टर दुबे ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान अनस खान पिता अब्बास खान 20 साल के रूप में हुई। वह भानपुर मल्टी में रहता था। अनस खान को 2 अगस्त को करंट लगा था। उस वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। तभी बिजली का तार उसके शरीर पर गिर गया था। जिसके बाद से उसका हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: अशोका लेक व्यू में 500 रूपए के लिए चले लात—घूंसे

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!