Bhopal News: शादी के बाद पति नहीं देता था शारीरिक सुख

Share

Bhopal News: प्रकृति के खिलाफ जाकर वैवाहिक संबंध बनाने का था शोक, विरोध करने पर सास करती थी प्रताड़ित, ससुर ने भी बहू पर रखी बुरी नजर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादीशुदा महिला के साथ यौन हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी पति के अलावा सास-ससुर भी है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि पति शादी के बाद वैवाहिक संबंध प्रकृति के अनुसार नहीं बनाता था। वह दूसरी तरह से संभोग करने के लिए उकसाता था। ऐसा नहीं करने पर वह परेशान करता था।

ऐसे थाने पहुंचा मामला

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 9 अगस्त की शाम लगभग छह बजे 171/22 धारा 377/354/498-ए/294/506/34 (अप्राकृतिक संभोग, छेड़छाड़, प्रताड़ना, गाली-गलौज, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायत 25 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। उसकी शादी 2019 में गांधी नगर इलाके में हुई थी। इस मामले में आरोपी पति, सास और ससुर) है। पति मजदूरी करने का काम करता है। पीड़िता का आरोप है कि सास को जब पूरी घटना बताई गई तो वह उसको खरीखोटी सुनाने लगी। इतना ही नहीं ससुर पर पीड़िता ने बुरी नजर रखने का भी आरोप लगाया है। इसके अलावा पति पर जबरिया अप्राकृतिक वैवाहिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि इन आरोपों के संबंध में अभी पड़ताल की जा रही है। इस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दृश्यम फिल्म में विजय सलगांवकर के परिवार से पूछताछ, आपको याद है ना
Don`t copy text!