Bhopal News: विधि विरोधी बालक को सुधारने भेजा जाएगा संप्रेक्षण गृह

Share

Bhopal News: नाले में ले जाकर वह काम किया जिस कारण गंदे हुए कपड़े तो खुला यह राज, मंदबुद्धि व्यस्क व्यक्ति ने पिता को बताई नाबालिग की करतूत

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाईन— टीसीआई

भोपाल। इंटरनेट के कारण सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणाम कहे जाने वाला यह वाक्या है। यह मामला उजागर भी नहीं होता यदि मंदबुद्धि व्यक्ति के कपड़े गंदे नहीं होते। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। मंदबुद्धि के वयस्क बालक से जब उसके पिता ने कपड़े खराब होने की वजह पूछी तो उसने सच बोल दिया। यह सुनने के बाद पिता ने देरी नहीं की और पुलिस थाने पहुंच गए।

हमीदिया अस्पताल में कराया गया मेडिकल

अवधपुरी थाना पुलिस के अनुसार मंदबुद्धि बालक की उम्र 26 साल है। उसका शरीर विकसित है लेकिन दिमाग उतना ज्यादा नहीं है। इस कारण वह कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ाई करता है। इस मामले में विधि विरोधी बालक है जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विधि विरोधी बालक नौवीं कक्षा का छात्र है। उसने निर्मल नगर के नाले में ले जाकर मंदबुद्धि व्यक्ति के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया था। जिस कारण उसके कपड़े खराब हो गए थे। इसकी वजह उसके पिता ने पूछी तो घटना उजागर हुई। पुलिस ने मंदबुद्धि युवक का मेडिकल परीक्षण हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में कराया है। जिसकी रिपोर्ट आने पर चार्जशीट में उसे शामिल किया जाएगा। मामले की जांच एसआई राजकुमार (SI Rajkumar) कर रहे हैं। वारदात 31 जनवरी की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। दोनों स्कूल साथ जा रहे थे। पुलिस ने पीड़ित मंदबुद्धि लड़के के पिता की शिकायत पर 33/24 धारा 377 (अप्राकृतिक कृत्य का प्रकरण) 01 फरवरी की रात को दर्ज किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पांच साल की बच्ची से बलात्कार की कोशिश
Don`t copy text!