Bhopal News : आईसेक्ट कॉलेज के कर्मचारी ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News : नशे की हालत में पहुंचा था घर, परिजनों से हुआ था विवाद

Bhopal News
भोपाल थाना शाहपुरा फाईल फोटो

भोपाल। आईसेक्ट कॉलेज के एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। यह घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के शाहपुरा इलाके में हुई है। ऐसा कदम उठाने से पहले वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। जिस कारण परिजनों ने उसको फटकार लगाई तो विवाद भी हुआ। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

इंदौर में नौकरी करता है भाई

शाहपुरा पुलिस के अनुसार 16 मई की सुबह लगभग 6 बजे हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर धुर्वे ने एक व्यक्ति को मृत हालत में लेकर आने की सूचना दी थी। शव की पहचान 31 वर्षीय जगदीश कुमरे (Jagdish Kumre)  के रुप में हुई। वह 12 नंबर मल्टी में रहता था और आईसेक्ट कॉलेज (AISECT College) में स्थित लैब का कर्मचारी था। वह मूलत: खंडवा का निवासी था। उसका छोटा भाई आशीष कुमरे इंदौर में नौकरी करता है। जबकि पिता खंडवा में ही रहते हैं। करीब 11 साल पहले उसकी शादी हुई थी। जगदीश के दो मासूम बच्चे भी हैं। उसके चाचा बलीराम ईदगाह हिल्स में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह शराब पीने के बाद वह अक्सर घर में विवाद करता था। रविवार को भी छुट्टी का दिन होने के कारण वह शराब के नशे में घर लौटा था। मां ने उसे समझाइश दी जिसके बाद में उसका मां और पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में वह घर में गदर करते हुए सामान फेंकने लगा।

जनहित में जारी संदेश

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

वह अकसर नशे में ऐसा करता था। जगदीश कुमरे ने घर में स्वयं को बंद कर लिया। अचानक उसकी आवाज आना रुक गई। अनहोनी की आशंका के चलते उसकी मां ने पड़ोसियों से मदद मांगी। घर का मजबूत गेट तोडऩे में पड़ोस के लड़कों काफी समय लगा। तब तक जगदीश की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शाहपुरा पुलिस मर्ग 14/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जनहित में संदेश: यदि आपको आवेश आता है या फिर आत्महत्या के विचार आते हैं तो यह गंभीर बीमारी है। जिसका निशुल्क इलाज संभव है। इसके लिए 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चौबीस घंटे चिकित्सक परामर्श देने के लिए उपलब्ध होते हैं।

यह भी पढ़ें:   Accident : पन्ना में खाई में गिरी जीप, एक ही परिवार की 5 महिलाओं की मौत

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!