Bhopal Cop News: पुलिस महकमे के लिए भोपाल का कलंकित यह थाना

Share

Bhopal Cop News: डेढ़ दशक के भीतर दूसरे विचाराधीन बंदी ने परिसर के भीतर फांसी लगाई, तब सलीम थे अब शहबाज, जानिए थाने की पूरी कहानी

Bhopal Cop News
थाना कमला नगर—फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Cop News) का यह थाना पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कभी भी अच्छा नहीं रहा। यह थाना कमला नगर है जिसके बनने से लेकर अब तक कोई न कोई बवाल होता रहा है। आज का कमला नगर थाना लगभग दो दशक पहले नया बनना शुरु हुआ था। पहले यह बस स्टॉप के सामने लगता था। यह खाली होने के बाद नए भवन में शिफ्ट हुआ है। नया भवन शुरुआत से ही महकमे के लिए अपशगुनी रहा।

पुलिस कमिश्नर प्रणाली में पहली कस्टोडियल डेथ

कमला नगर के इसी थाने में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली थी। इस घटना को लगभग डेढ़ दशक बीत गया। जिस व्यक्ति ने फांसी लगाई थी वह वन विहार में संदिग्ध हालत में घुमते पाए जाने के बाद थाने लाया गया था। सुबह उसकी लाश थाना परिसर में मौजूद पेड़ पर लटकी मिली थी। उस वक्त थाने के प्रभारी सलीम खान हुआ करते थे। अब थाने की कमान कुछ दिन पहले ही शहबाज खान (TI Shahbaj Khan) ने संभाली है। मामला कस्टोडियल डेथ से भी जुड़ा है। यह पुलिस कमिश्नर प्रणाली का पहला कस्टोडियल डेथ वाला मामला है। इससे पहले आखिरी कस्टोडियल डेथ के आरोप बैरागढ़ थाने में हुआ था। उस वक्त डीआईजी इरशाद वली के पास शहर की कमान हुआ करती थी। तब कांग्रेस की सरकार थी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने विरोध जताया था। इस ताजा मामले से पूरे शहर में हल्ला मच गया है। इस मामले में मजिस्ट्रीयल जांच की जाएगी। जिसके संबंध में पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर (Police Commissioner Makrand Deuskar) विषय विशेषज्ञों से राय ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गौवंश से भरा वाहन पलटा

भाभी पर रखता था बुरी नजर

Bhopal Cop News
थाने की हवालात से शव निकालकर पीएम के लिए ले जाते हुए पुलिस विभाग की टीम। तस्वीर वायरल वीडियो से ली गई है।

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार पुरानी शबरी नगर में पीड़िता रहती है। उसके पति छह महीने पहले मौत हो गई थी। वह यहां पर देवर के साथ रहती थी। साथ में पति का बच्चा भी था। देवर पीड़िता पर बुरी नजर रखता था। इस बात को लेकर अक्सर घर में घरेलू कलह होती थी। देवर का कहना था कि वह उसके साथ शादी करेगा। इसी बात को मारपीट की गई। पीड़िता की उम्र 31 साल है जो कमला नगर थाने पहुंची। उसकी शिकायत 336/22 धारा 354—क/323/506 (छेड़छाड़, मारपीट और धमकाने) का मुकदमा दर्ज करके आरोपी देवर को 13 मई की रात को हिरासत में लिया गया। आरोपी डेढ़ महीने पहले ही किसी अन्य एक मामले में जारी वारंट में गिरफ्तार हुआ था। जिसमें जमानत मिलने के बाद वह आया था। छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने 14 मई की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे कंबल को फाड़कर उससे रस्सी बनाई और हवालात के गेट से बांधकर लटक गया।

इन दो पर गाज गिरना तय

Bhopal Cop News
कमला नगर थाने के बाहर मौजूद मीडिया घटनाक्रम काकवरेज करते हुए।

कमला नगर पुलिस ने 13/22 मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। मामला अभिरक्षा में मौत से जुड़ा है इसलिए न्यायिक जांच के आदेश हो गए हैं। जिस व्यक्ति ने फांसी लगाई उसका पीएम हमीदिया अस्पताल में वैधानिक कार्रवाई के साथ किया गया। पीएम के दौरान न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रवि कुमार बोराती समेत प्रशासन के कई अफसर मौजूद थे। इधर, थाने में कार्रवाई के दौरान लापरवाही की जांच (Bhopal Cop News) शुरु हो गई है। प्रथम दृष्टतया दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किया जाना लगभग तय किया गया है। इस संबंध में डीसीपी साई कृष्ण थोटा समेत अन्य अधिकारी कमला नगर थाने पहुंच गए थे। मामला न्यायिक अभिरक्षा का होने के बावजूद पारिवारिक कलह और छेड़छाड़ से जुड़ा है। इसलिए मरने वाले व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया जा सकता है। इसी कारण पुलिस ने अपने रिकॉर्ड में उसको प्रदर्शित भी नहीं किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: दांतों से हाथ, कान, गाल और जांघ को चबाया

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!