Bhopal Molestation Case: होती थी लड़की से बातचीत, इन कारणों से टूटा गया रिश्ता

Share

Bhopal Molestation Case: स्कूल में साथ पढ़ने वाले दोस्त समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। दोस्तों से फोन पर बात करना एक लड़की को महंगा पड़ गया। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Molestation Case) के देहात इलाके की हैं। आरोपियों ने पीड़िता के मंगेतर को उसके साथ हुई बातचीत के स्क्रीन शॉट भेज दिए। वॉटस्एप्प कॉल के माध्यम से पीड़िता के चरित्र सवाल उठाए गए। जिसके बाद मंगेतर ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें एक आरोपी उसके साथ स्कूल में पढ़ने वाला है। इधर, दो और थानों में पुलिस ने छेड़छाड़ के मामलें दर्ज किए हैं।

दशहरा में हुई थी मंगनी

बैरसिया थाना पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय युवती थाना क्षेत्र में रहती हैं। उसने शुक्रवार रात दस बजे विजय चौबे और जितेंद्र शर्मा (Jitendra Sharma) के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 354क/506/66बी/ (छेड़छाड़, धमकाना और आईटी एक्ट) का मामला दर्ज कर लिया हैं। जांच अधिकारी एसआई पूजा त्यागी (SI Puja Tyagi) ने बताया पीड़िता के पिता मजदूरी करते हैं। स्कूल में साथ पढ़ने वाला आरोपी विजय चौबे (Vijay Coubey) उसका दोस्त था। दोनों की फोन पर बातचीत होती थी। दशहरा के समय परिवार ने युवती की मंगनी करवा दी थी। दोनों परिवार शादी की तैयारी में व्यस्त थे। विजय चौबे को पीड़िता की रिश्ते की बात पता चल गई थी।

यह भी पढ़ें: राजधानी में यह हाल है और सीएम कह रहे हैं माफिया को दफना दूंगा

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बीआरटीएस कॉरिडोर में दौड़ रही तेज रफ्तार कार पलटी  

मंगेतर को किया वीडियो कॉल

जांच अधिकारी ने बताया आरोपी विजय चौबे ने पीड़िता के मंगेतर के फोन पर उसके साथ पहले कभी हुई बातचीत के रिकॉर्ड वाली फोटो स्क्रीन शॉट बनाकर भेज दी। इसके अलावा आरोपी के दोस्त जितेंद्र शर्मा ने पीड़िता को फोन पर शादी नहीं करने की धमकी (Bhopal Molestation Case) दी थी। उसने कहा था कि वह उसका रिश्ता तुड़वा देगा। दोनों आरोपियों ने मंगेतर को वीड़ियों कॉल करके पीड़िता के चरित्र पर सवाल खड़े किए थे। यह पता चलने के बाद मंगेतर ने रिश्ते से इंकार कर दिया। वजह पता करने पर युवती के परिजनों को वास्तविक वजह का खुलासा हुआ और मामला थाने पहुंचा।

विवाद फिर उभरकर सामने आया

गुनगा थाना पुलिस ने बताया 30 वर्षीय महिला ने शुक्रवार शाम छह बजे आरोपी हेमराज कुमार (Hemraj Kumar) के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया हैं। पुलिस ने आरोपी हेमराज कुमार के खिलाफ धारा 354क/9/10 (छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट) का मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई पूजा त्यागी ने बताया पीड़िता थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका पति मजदूरी करता हैं। दोनों की सात साल की बच्ची हैं। जिसके साथ आरोपी ने अश्लील हरकत (Bhopal Bulling Case) की थी। नाबालिग की मां ने बताया घटना मार्च, 2020 की है। घटना वाली दोपहर आरोपी उसके घर पहुंचा था। जहां उसने घर में खेल रही उसी समय आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर बच्ची के साथ अश्लील हरकता को अंजाम दिया था।

घर में घुसे दो बदमाश

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

जांच अधिकारी ने बताया पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ उस समय गुनगा थाने में मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा (Bhopal Molestation Case) दर्ज किया था। उस वक्त आरोपियों ने समझौता कर लिया था। अब ताजा मामले में गुनगा थाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी कर न्यायालय पेश कर दिया था। इधर, टीलाजमालपुरा थाना पुलिस ने 20 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपी उमर और हसीन कुरैशी (Hasin Quereshi) के खिलाफ धारा 354/323/34 (छेड़छाड़, मारपीट और एक से अधिक आरोपी) का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: एमपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!