Bhopal Rape Case: छह साल की बच्ची से 15 साल के किशोर ने किया बलात्कार

Share

Bhopal Rape Case: छत पर दिया वारदात को अंजाम, दोनों नाबालिगों की काउंसलिंग कर रही पुलिस

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी एक बार फिर शर्मसार हो गई। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Rape Case) के निशातपुरा इलाके की हैं। पीड़िता छह साल की मासूम बच्ची है। उसके साथ दरिंदगी की गई है। दरिंदगी करने वाला बाल अपचारी है। जिसकी उम्र महज 15 साल है। पुलिस दोनों परिवारों की मदद से पीड़ित और अपचारी बच्चे की काउंसलिंग करके सच्चाई का पता लगा रही है।

नर्सरी में पढ़ती है बच्ची

निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया 24 दिसंबर गुरूवार दोपहर दो बजे छह साल की मासूम से बलात्कार (Bhopal Minor Girl Rape Case) का मामला सामने आया हैं। बलात्कार करने वाले बाल अपचारी की उम्र 15 साल है। उसके खिलाफ पुलिस ने धारा 354/376/506/3/4 (छेड़छाड़, बलात्कार, धमकाने और पोस्को एक्ट और ऐट्रो सिटी एक्ट) का मामला दर्ज कर लिया हैं। मामले की जांच एसआई उर्मिला यादव (SI Urmila Yadav) कर रही हैं। उन्होंने बताया पीड़िता थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। पीड़िता का पिता मजदूरी करता हैं। उसकी छह साल की बच्ची हैं जो नर्सरी में पढ़ती है। घटना वाली दोपहर बच्ची छत पर पिता के मोबाइल से खेल रही थी।

यह भी पढ़ें: राजधानी में यह हाल है और सीएम कह रहे हैं माफिया को दफना दूंगा

धमकाते हुए भाग निकला

जांच अधिकारी ने बताया आरोपी उसी मोहल्ले में रहने वाला 15 वर्षीय बालक हैं। वह कक्षा नौवी में पढ़ाई करता हैं। दोपहर दो बजे आरोपी चोरी छुपे छत पर बच्ची के पास गया था। जिसके बाद उसने बच्ची को खेलता देख उसे कोने में ले गया। यहां उसके साथ बलात्कार को अंजाम दिया। बलात्कार के बाद आरोपी उसे डरा धमकाकर मौके से फरार हो गया। इधर, बच्ची रोते हुए पिता के पास पहुंची थी। रोते हुए बच्ची ने पिता को घटना बताई। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्कूल टीचर ने फांसी लगाई 

तकनीकी पेंच इसलिए होगी काउंसलिंग

पुलिस का कहना है कि पीड़िता इतनी ज्यादा समझदार नहीं है। वहीं बाल अपचारी होने के कारण पुलिस को कानूनी पेचिदगियों को समझने की आवश्यकता है। पुलिस दोनों बच्चों से काउंसलिंग कर रही है। ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस को लगता है कि बाल अपचारी की संगत ठीक लोगों के साथ नहीं है। वह किसके संपर्क में था इस बात का पता लगाया जा रहा है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!