MP PHQ News: प्रदेश में 250 महिला पुलिस को दो दिन बाद मिलेगी एक्टिवा

Share

MP PHQ News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सौंपेंगे चाबी, हरी झंडी दिखाकर वाहन रैली को भी करेेंगें रवाना, महिला सुरक्षा के अभियान “अभिमन्यु” की पोस्टर पुस्तिका का भी होगा विमोचन

MP PHQ News
दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

भोपाल। मध्यप्रदेश के 950 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का संचालन किया जा रहा है। पीड़िताओं को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए पुलिस को अत्याधुनिक उपकरणों और साधनों से लैस भी किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेशभर में महिला पुलिस (MP PHQ News) के लिए 250 दोपहिया उपलब्ध कराए जाएंगे। इन वाहनों की चाबी 28 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सौंपेंगे। आयोजन भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हो रहा है। यहां से मुख्यमंत्री मेन गेट से ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क को आवंटित 250 दो पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इन रास्तों से होकर निकलेगी वाहन रैली

पुलिस की मुख्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इसी अवसर पर सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत बालकों एवं पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों एवं लैंगिक समानता के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे विशेष जागरुकता अभियान “अभिमन्यु” के लिए महिला सुरक्षा शाखा की तरफ से तैयार पोस्टर पुस्तिका का विमोचन भी मुख्यमंत्री करेंगे। महिला सशक्तिकरण के लिए ट्राइडेंट ग्रुप ने सीएसआर फंड से 13 दोपहिया वाहन प्रदान किए हैं। वाहन रैली लाल परेड से कंट्रोल रूम चौराहा, राजभवन तिराहा से रोशनपुरा, टीटी नगर, प्लैटिनम प्लाजा, अटल पथ, जवाहर चौक, रंगमहल चौराहा, रोशनपुरा चौराहा, राजभवन तिराहा, पुलिस कंट्रोल रूम से होती हुई पुलिस पेट्रोल पंप के सामने स्थित विजय द्वार लाल परेड ग्राउंड के गेट से प्रवेश कर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम (Motilal Nehru Stadium) में ही समाप्त होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP PHQ News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Madhya Pradesh : बेटे को परीक्षा दिलाने के लिए पिता ने चलाई 105 किलोमीटर साइकिल
Don`t copy text!