Bhopal News: कॉलोनी के गेट को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद

Share

Bhopal News: गाली—गलौज करने के बाद मारपीट, पुलिस ने किया दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कॉलोनी के गेट को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में हुआ। दोनों पक्षों ने मारपीट भी की। यह घटना भोपाल नगर निगम की हाउसिंग फॉर आल स्कीम के मकान में आने जाने वाले लोगों से जुड़ी है।

इसलिए शुरु हुआ था विवाद

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 11 अप्रैल की सुबह लगभग दस बजे हुआ था। एक पक्ष अनूप वर्मा (Anup Verma) पिता रामजियावन वर्मा उम्र 41 साल का है। वह मालीखेड़ी इलाके में रहता है। अनूप वर्मा का कॉलोनी के गेट को बंद करने को लेकर विकास पटेल, दीपक, विनोद, भूरी बाई से विवाद हुआ था। जिस कारण उसके साथ गाली—गलौज कर मारपीट हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 217/24 धारा 294/323/506/427/34 का प्रकरण दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष की तरफ से सुनीता लोधी (Sunita Lodhi) पति साहब लोधी उम्र 27 साल ने थाने में रिपोर्ट में दर्ज कराई है। वह भी मालीखेडी में रहती है। कॉलोनी के गेट को बंद करने को लेकर आरोपी अनूप वर्मा, संतोष साहू, जेपी त्रिपाठी, सरिता यादव से विवाद हुआ था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि निगम ने गरीबों के लिए हाउसिंग फॉर आल के तहत मकान बनाकर दिए थे। वहीं दूसरी कॉलोनी अमीरों की है। वे गरीबों के आने—जाने वाले रास्ते को बंद करना चाहते थे। इस मामले की जांच एएसआई प्रीतम सिंह कर रहे है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 218/24 धारा 341/294/323/506/34 में मुकदमा दर्ज किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape And Kidnapping Case: गूंगी बहरी महिला को नए शहर से अगवा कर पुराने शहर ले जाकर छोड़ा
Don`t copy text!