Bhopal News: निगम को पुलिस ने जांच में शामिल किया तो बढ़ सकती है मुश्किलें

Share

Bhopal News: पीड़िता के घर के सामने गुमाश्ता लेकर दुकान चलाने वाले मालिक को पता था आरोपी की हरकतें

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मामला स्कूली छात्रा को परेशान करने से जुड़ा है। मनचला एक दुकान में काम करता है। जिसके सामने पीड़िता का मकान है। उसके खिलाफ छह महीने पहले भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। यदि पुलिस ने जांच के दायरे में दुकान मालिक को शामिल किया तो उसका गुमाश्ता रद्द हो सकता है। क्योंकि छह महीने पहले उसी दुकान के नौकर ने स्कूल की छात्रा को पीछा करके छेड़छाड़ की थी। अभी भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और अब वह उसको दुकान में बैठकर अश्लील इशारे करने लगा।

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया प्रकरण

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार घटना 10 अप्रैल की दोपहर लगभग बारह बजे हुई थी। जिसकी शिकायत 14 वर्षीय छात्रा ने थाने में दर्ज कराई है। वह नौंवी कक्षा की छात्रा है। वह पिपलानी थाना क्षेत्र में रहती है। आरोपी एक दुकान में काम करता है। पुलिस ने उसका नाम नीलेश प्रजापति (Neelesh Prajapati) बताया है। उसके खिलाफ छह महीने पहले भी छेड़छाड़ का मुकदमा उसी पीड़िता ने दर्ज कराया था। आरोपी उसे कई दिनों से अश्लील इशारे कर रहा था। मामले की जांच एएसआई रामराज सिंह (ASI Ramraj Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 250/24 धारा 354/509/506/11/12 (छेड़छाड़, अश्लील इशारे, धमकाना और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा) दर्ज किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादी के चार महीने बाद विवाहिता ने फांसी लगाई
Don`t copy text!