Bhopal Rape News: पिता करता था बेटी से बलात्कार

Share

Bhopal Rape News:  हैवानियत और समाज की शर्मसार कर देने वाली घटना का आरोपी हिरासत में लिया गया

Bhopal Rape News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Rape News) से समाज को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। इस मामले का आरोपी पिता है जो तेरह साल की बेटी से बलात्कार करता था। यह सिल​सिला पिछले एक साल से चल रहा था। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

गरीब परिवार की है लड़की

घटना जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की उम्र 14 साल है। उसने यह बात अपनी मां को बताई थी। बताने के पीछे भी वजह है। दरअसल, बलात्कार करने से उसके नाजुक अंगों में दर्द हो रहा था। कारण पूछने पर उसने मां को सबकुछ बता दिया। बात सुनते साथ मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां घरों में सफाई का काम करती है। आरोपी पिता मजदूर है। उसके तीन बच्चे है। जिसमें पीड़िता सबसे बड़ी लड़की है। पुलिस ने मेडिकल के बाद आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376/376 2एन/323/506/5आई/5एल/6 (बलात्कार, कई बार बलात्कार, मारपीट, धमकाना, रिश्तेदार आरोपी और पॉक्सो एक्ट) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़िता कक्षा छठवीं की छात्रा है। वह घटनाक्रम को लेकर काफी घबराई हुई है। मामले की जांच कर रही एसआई रिद्धी शर्मा ने बताया कि बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Lokayukt Raid: नगर निगम के बर्खास्त कर्मचारी के घर पर छापा
Don`t copy text!