Bhopal News: आग की चपेट में आया फॉर्म हाउस, नगर निगम के दमकलों ने बुझाई आग

भोपाल। खेत की नरवाई जलाने पर पुलिस ने चौकीदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र की है। इस मामले में फॉर्म हाउस के चौकीदार ने मामला दर्ज कराया है।
नहर के लिए बिछाई पाइप लाइन जलकर हुई राख
कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार घटना ग्राम बोरदा में 20—21 मई की दरमियानी रात लगभग एक बजे हुई थी। नरवाई जलाने के कारण भदौरिया (Karan Bhadauriya) के फार्म हाउस (Farm House) में आग पहुंच गई थी। जिस कारण वह लगे वृक्षों के अलावा नहर के लिए बिछाई पाइप लाइन जलकर राख हो गई। पुलिस ने मान सिंह भिलाला पिता रुमाल सिंह भिलाला उम्र 23 साल की रिपोर्ट पर आगजनी का प्रकरण 164/26 दर्ज कर लिया है। वह मूलत: रायसेन (Raisen) जिले का रहने वाला है। वह फार्म हाउस में चौकीदारी का काम करता है। मान सिंह भिलाला (Maan Singh Bhilala) ने बताया कि आग अधिक फैल सकती थी यदि मौके पर नगर निगम (Nagar Nigam) की दमकले आकर उसे नियंत्रित नहीं करती।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।