Bhopal News: निर्माण कार्य के चलते खराब हुई सड़क में बाइक स्लिप होने के कारण हुआ था हादसा, पुलिस ने छात्र को ही लापरवाही के लिए जिम्मेदार माना

भोपाल। रत्नागिरी से भदभदा तक प्रस्तावित चौदह किलोमीटर से ज्यादा लंबे ब्ल्यू लाइन मेट्रो रुट निर्माण के लिए लगाए गए बोर्ड से टकराकर बीटेक छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की पिपलानी थाना पुलिस कर रही थी। हादसा लगभग एक पखवाड़े पहले हुआ था। जांच के बाद पुलिस ने छात्र को ही हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है। जबकि इस कॉरिडोर निर्माण के चलते प्रस्तावित रुट के अधिकांश हिस्सों पर सड़क काफी जर्जर है। जिसको ठीक करने का काम एजेंसियां नहीं कर पा रही है।
सिर सीधे ब्ल्यू लाइन मेट्रो बोर्ड से टकराया था
जानकारी के अनुसार सोंटी रावत पिता उदय सिंह रावत उम्र 21 साल टीआईटी कॉलेज (TIT College) से बीटेक कर रहा था। वह पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी (Indrapuri) के सी—सेक्टर में रहता था। सोंटी रावत (Sonti Rawat) 7 मई की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे अपने दोस्तों के साथ रत्नागिरी से इंद्रपुरी बाइक (Bike) एमपी—04—क्यूएस—8767 से लौट रहा था। वह जब पिपलानी पेट्रोल पंप (Piplani Petrol Pump) के पास पहुंचा तो उसकी बाइक असंतुलित हुई और वह गिर गया। इस दौरान उसका सिर सीधे ब्ल्यू लाइन मेट्रो (Blue Line Metro) कॉरिडोर निर्माण के लिए लगाए गए लोहे के सुरक्षा दीवार से जा टकराया। जिस कारण उसके सिर में खून का थक्का जम गया। उसकी बाइक में पीछे मयंक उर्फ अभिषेक तिवारी (Mayank@Abhishek Tiwari) भी बैठा था। उसे भी हादसे में सामान्य चोटें आई थी। बाइक को सोंटी रावत ही चला रहा था। उसे गंभीर हालत में भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी एक सर्जरी भी की गई थी। जिसके बाद चिकित्सकों ने उसके जीवित रहने की कोई गारंटी नहीं दी थी। इलाज के दौरान 11 मई की सुबह पांच बजे उसकी मौत हो गई। सोंटी रावत मूलत: मुरैना (Muraina) जिले का रहने वाला था। पिपलानी पुलिस ने मर्ग 37/26 कायम किया और मामले की जांच शुरु की गई। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो हादसा होते हुए कैमरे में घटना भी कैद हुई। मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार (ASI Suresh Kumar) ने की थी। जिसमें जांच के बाद पुलिस ने 21 मई की शाम लगभग चार बजे प्रकरण 426/26 दर्ज कर लिया गया। जिसमें आरोपी हादसे में जान गंवाने वाले सोंटी रावत को ही बनाया गया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।