Bhopal News: वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, हादसे में हुई थी एक व्यक्ति की मौत

भोपाल। लोडिंग पिकअप वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया थाना पुलिस कर रही थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
काम से ससुराल जा रहा था
बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार जांच के दौरान नर्मदा प्रसाद अहिरवार और बबलू राजपूत के बयान दर्ज किए गए। जिन्होंने बताया कि हादसा 19 मई की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुआ था। हादसा नवरात्रि ढ़ाबे (Navratri Dhaba) के पास हुआ था। लोडिंग पिकअप वाहन एमपी—04—जीबी—5061 ने टक्कर मारी थी। हादसे में सोनू अहिरवार पिता कमल सिंह अहिरवार उम्र 34 साल की मौत हो गई थी। वह गुनगा (Gunga) थाना क्षेत्र स्थित ग्राम हिनोती सड़क का रहने वाला था। सोनू अहिरवार (Sonu Ahirwar) की मोटर साइकिल एमपी—04—केएम—5161 हादसे में बुरी तरह चकनाचूर हो गई थी। पुलिस ने कमल सिंह अहिरवार (Kamal Singh Ahirwar) की सूचना पर मर्ग 39/26 कायम किया था। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने 21 मई को आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 309/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस को हादसे के बाद लावारिस पिकअप लोडिंग वाहन भी मिल गया था। सोनू अहिरवार छह भाई—बहन थे जिसमें वह सबसे बड़ा था। घटना वाले दिन वह ललरिया में स्थित ससुराल काम से जा रहा था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।