Bhopal News: भजन मंडली के खिलाफ पुलिस ने चलाया चाबुक

Share

Bhopal News: बीच सड़क पर बनाया था मंच, आयोजकों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
गौतम नगर थाना फाइल फोटो

भोपाल। सड़क पर भजन करने के कारण हो रही अव्यवस्थाओं के चलते पुलिस ने कार्रवाई की है। यह प्रकरण भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना पुलिस ने दर्ज किया है। जिसमें आयोजकों को पुलिस ने आरोपी बनाया है। आरोपियों के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

साउंड सिस्टम भी किया जब्त

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 20 मई को छोला गणेश मंदिर (Ganesh Mandir) तिराहा के सामने हुई। यहां भजन संध्या कार्यक्रम रामराज्य मित्र मंडल (Ramrajya Mitra Mandal) की तरफ से रखा गया था। जिसका आयोजन दुर्गेश कुशवाहा (Durgesh Kushwah), लोकेश वंशकार (Lokesh Vanshkar), शुभम सिंह (Shubham Singh), रवि कुशवाहा (Ravi Kushwah) समेत अन्य लोगों की तरफ से किया गया था। आयोजन में बड़े—बड़े साउंड बॉक्स भी थे। जिनकी आवाज को लेकर शिकायतें भी सामने आ रही थी। वहीं मंच सड़क पर होने के चलते यातायात संचालन में बाधा आ रही थी। पुलिस ने मंच को हटाने बोला तो आयोजक नहीं माने। जिस कारण गौतम नगर पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के अलावा आम रास्ता जाम करने का प्रकरण 241/26 दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने साउंड सिस्टम भी जांच के लिए जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: विकलांग ने फांसी लगाई
Don`t copy text!