Bhopal News: दो महीने बाद भी टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं लगा सकी पुलिस

Share

Bhopal News: हादसे में एक व्यक्ति की मौत और एक युवक गंभीर रुप से हुआ था जख्मी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क दुर्घटना के एक मामले में पुलिस दो महीने बाद भी टक्कर मारने वाले वाहन चालक का पता नहीं लगा सकी। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News)  शहर के गांधी नगर थाना पुलिस कर रही थी। पुलिस ने अब दुर्घटना में हुई मौत को लेकर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

वाहन का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 28 मार्च को दोपहर लगभग तीन बजे हुई थी। हादसा आशाराम चौराहे पर ब्रिज पर हुआ था। दुर्घटना में करण राव (Karan Rao) पिता राकेश राव उम्र 24 साल की मौत हो गई थी। वह फिलहाल बैरागढ़ थाना क्षेत्र स्थित सीटीओ में रहता था। हालांकि वह मूलत: सीहोर (Sehore) जिले का रहने वाला था। घटना वाले दिन करण राव मोटर साइकिल पर भाई अर्जुन राव (Arjun Rao) के साथ सवार था। अर्जुन राव को भी दुर्घटना में चोटें आई थी। दोनों गांधी नगर से बैरागढ़ की तरफ जा रहे थे। गांधी नगर पुलिस ने उसी दिन मर्ग 31/26 कायम किया था। जिसके बाद आरोपी वाहन चालक का पता लगाने के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किए। मामले की जांच हवलदार अशोक प्रजापति (HC Ashok Prajapati) ने की थी। पुलिस ने जांच के बाद 21 मई को प्रकरण 214/26 दर्ज कर लिया है। लेकिन, आरोपी वाहन चालक का खुलासा एफआईआर में अभी भी नहीं हो सका है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बावड़ी के भीतर मिली लाश 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!