Bhopal News: चाकू-तलवार मारकर किया जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: मारपीट का बदला लेने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो स्थानों पर चाकू-तलवार से वार करके जानलेवा हमला कर दिया गया। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग और टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। एक वारदात में पुरानी रंजिश होने का मामला सामने आया है। जबकि दूसरे मामले में अभी कारण स्पष्ट पुलिस को पता नहीं चल सके हैं।

पेट में किया तलवार से हमला

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार पियूष धानक पिता छोटे लाल धानक उम्र 23 साल स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) स्थित चांदबड़ में रहते हैं। वह प्रायवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। 18 मई की रात दस बजे पियूष धानक (Piyush Dhanak) मोटर साइकिल से अपने दोस्त प्रशांत पंथी उर्फ भोरू (Prashant Panthi@Bhoru) पिता मोहन पंथी उम्र 24 साल के साथ चाऊमीन खाने जा रहे थे। दोनों जब होटल यूनाइटेड (Hotel United) के सामने पहुंचे तो वहां अमन सोनी (Aman Soni), निक्की सोनी (Nikky Soni), कालू उर्फ नीलेश, छोटा कालू और उसके अन्य साथियों ने रोक लिया। उनके साथ गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। जिसमें चाकू और तलवार का खुलकर इस्तेमाल हुआ। आरोपियों के हमले में जख्मी पियूष धानक और प्रशांत पंथी उर्फ भोरू को वेदांत अस्पताल (Vedant Hospital) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावर निक्की सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। ऐशबाग थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का प्रकरण 197/26 दर्ज किया है। इधर, टीटी नगर (TT Nagar) स्थित जवाहर चौक के नजदीक डिपो चौराहे पर दो युवकों पर चाकू (Knife) से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने दीपक रैकवार पिता नेतराम रैकवार उम्र 28 साल की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया है। वह श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) स्थित गंगा नगर (Ganga Nagar) बस्ती में रहते हैं। दीपक रैकवार (Deepak Raikwar) ने बताया कि घटना के वक्त वह मोटर साइकिल पर दोस्त आनंद ठाकुर (Anand Thakur) के साथ था। आरोपी अनिल चंदेल (Anil Chandel) था जिसके साथ दो अन्य व्यक्ति भी थे। उन्हें वह नहीं जानता है। आरोपियों ने दीपक रैकवार के पेट में तलवार से जानलेवा हमला किया हैं। टीटी नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 299/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अनंत सोमवंशी (Anant Somvanshi) कर रहे हैं। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि कुछ समय पीड़ितों ने मारपीट की थी। जिसका बदला लेने के लिए यह हमला किया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Mishap: पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!