Bhopal News: घर के नजदीक टहलते वक्त बाइक सवार टक्कर मारने के बाद भागा

भोपाल। भारत संचार निगम लिमिटेड से रिटायर्ड एक कर्मचारी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र में हुई थी। वृद्ध को शरीर में कई जगह चोटेें आई है।
टहलते समय बाइक ने मारी टक्कर
रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार हादसे में जख्मी गिरीश सिंह कुशवाहा पिता ओमकार सिंह कुशवाहा उम्र 68 साल को नीलबड़ (Neelbarh) स्थित एसपीएस अस्पताल (SPS Hospital) में भर्ती कराया गया है। सड़क दुर्घटना 17 मई की शाम लगभग पौने आठ बजे हुई थी। गिरीश सिंह कुशवाहा नीलबड़ स्थित पूजा कॉलोनी (Pooja Colony) में रहते हैं। वे बीएसएनएल (BSNL) से रिटायर्ड भी है। वे घर से निकलकर जब केनरा बैंक के पास पहुंचे तो उन्हें बाइक (Bike) एमपी-04-जेडडी-7304 के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। मामले की जांच करने अस्पताल में हवलदार राघवेंद्र मिश्रा (HC Raghvendra Mishra) करने पहुंचे थे। रातीबड़ थाना पुलिस ने बयानों के आधार पर 17 मई की रात प्रकरण 176/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।