Bhopal GRP News: भोपाल इंदौर एक्सप्रेस के जनरल कोच की सीट में बैठने को लेकर हुआ था विवाद, हमलावर की नहीं हुई पहचान

भोपाल। जनरल कोच की सीट में बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद सनसनीखेज तरीके से एक व्यक्ति की अंगुली दांत से काटकर अलग कर दी गई। वारदात भोपाल इंदौर एक्सप्रेस (Bhopal GRP News) के जनरल कोच में हुई। विवाद कोच में सीट में बैठने को लेकर शुरु हुआ था। हमलावर की पहचान अभी नहीं हो सकी है। भोपाल जीआरपी ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
हाथ की अंगुली को दांतों से चबाकर अलग कर दी
भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP News) पुलिस के अनुसार प्रदीप शर्मा पिता अवध नारायण शर्मा उम्र 41 साल छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना क्षेत्र स्थित भानपुर (Bhanpur) के नजदीक लोधी नगर (Lodhi Nagar) में रहते हैं। वे प्रायवेट काम करते हैं। वह 16 मई की रात लगभग पौने बारह बजे भोपाल इंदौर एक्सप्रेस (Bhopal Indore Express) ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। उनके साथ परिवार भी था। प्रदीप शर्मा (Pradeep Sharma) टिकट लेकर जनरल कोच में सवार हो गए। वह जिस सीट पर बैठे उसको कोच में आए एक व्यक्ति ने अपना बताकर हटने के लिए बोला। इस बात का उन्होंने विरोध किया तो उसने बैग (Bag) उठाकर फेंक दिया। दोनों के बीच झूमाझटकी शुरु हो गई। इस दौरान आरोपी ने उनके गले में नाखून से बुरी तरह नोंच दिया। पीड़ित अपना बैग उठाकर वापस सीट पर आया तो आरोपी ने बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली को दांतों से चबाने लगा। वह उसको तब तक चबाते रहा जब तक वह कटकर अलग नहीं हो गई। ट्रेन (Train) में सवार दूसरे यात्रियों ने उसे बचाया तो आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद यात्रियों ने कटी हुई अंगुली को कपड़े से बांधकर अस्पताल पहुंचाया। जख्मी को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया है। जीआरपी थाना पुलिस ने इस मामले में 17 मई की दोपहर प्रकरण दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि उसका भागते हुए स्टेशन पर लगा सीसीटीवी फुटेज मिला है। जिसकी मदद से उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।