Bhopal News: कार को जिस वाहन ने टक्कर मारी उससे गिरा मोबाइल

Share

Bhopal News: रेलवे में ठेका लेने वाले कारोबारी ने थाने में दर्ज कराया प्रकरण

Bhopal News
टीटी नगर थाना, जिला भोपाल— फाइल चित्र

भोपाल। तेज रफ्तार कार की टक्कर से सामने से आ रही एक अन्य कार टकरा गई। दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर में हुई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन, पीड़ित की कार को नुकसान हुआ। उसे मौके पर एक मोबाइल भी मिला है। वह मोबाइल उसी कार से गिरा था जिसने टक्कर मारी थी।

टक्कर मारने वाली कार से ही गिरा था आईफोन

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार थाने में रिपोर्ट रुपेश अग्रवाल पिता स्वर्गीय सुभाष अग्रवाल उम्र 29 साल ने दर्ज कराई है। वे ईदगाह हिल्स स्थित रिलायबल कॉलोनी (Reliable Colony) में रहते हैं। वे रेलवे (Railway) में लॉचिंग एंड इरेक्शन का काम करते हैं। रुपेश अग्रवाल (Rupesh Agrawal) ने बताया कि वे 17—18 मई की दरमियानी रात डेढ़ बजे कार (Car) एमपी-04-सीएम-7596 से प्लेटिनम प्लाजा जा रहे थे। तभी स्मार्ट सिटी रोड (Smart City Road) पर जवाहर चौक की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार एमपी-04-सीएन-1345 के चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे के बाद उसी कार से आईफोन (IPhone) गिरा था। वह फोन उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है। टीटी नगर थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 298/26 दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud News : एक नंबर के फेर में 50 लाख का नुकसान, रूहानी को भेजा पर रेजर पे के खाते में पहुंचे 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!