Bhopal News: मिलेट्री में तैनात कांस्टेबल समेत दो व्यक्तियों ने दर्ज कराया प्रकरण

भोपाल। मंदिरों के पास सक्रिय बदमाशों ने चोरी की दो वारदातों को अंजाम दिया है। यह दोनों घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा इलाके में हुई है। जिसमें मिलेट्री में तैनात कांस्टेबल की बाइक ले गए। वहीं एक कार से लैपटॉप समेत हजारों रुपए का माल बटोर ले गए। पुलिस ने चोरी के प्रकरण दर्ज कर लिए हैं।
दोस्त के साथ बाइक से मनुआभाान टेकरी पहुंचे थे
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार भाभौर ललित कुमार पिता मिहिया भाई उम्र 31 साल बैरागढ़ स्थित थ्री ईएमई सेंटर (3 EME Centre) में रहते हैं। वे एएससी बटालियन (ASC Battalion) में कांस्टेबल हैं। भाभौर ललित कुमार (Bhabhour Lalit Kumar) 17 मई को अपने दोस्त भाभौर रामूभाई की बाइक (Bike) जीजे—20—एच—0321 से मनुआभाान टेकरी (Manuabhan Tekri) पहुंचे थे। यह जैन मंदिर (Jain Mandir) घुमने के बाद शाम लगभग पांच बजे बाइक लेने पहुंचे तो वह गायब थी। कोहेफिजा थाना पुलिस ने वाहन चोरी का प्रकरण 283/26 दर्ज करके बाइक की कीमत चार हजार रुपए बताई है। इसी तरह राजेश गुप्ता पिता स्वर्गीय ओमप्रकाश गुप्ता उम्र 56 साल ने चोरी का प्रकरण 279/26 दर्ज कराया है। वे स्टील ट्रेडिंग कारोबारी हैं और बीडीए कॉलोनी कोहेफिजा में रहते हैं। राजेश गुप्ता (Rajesh Gupta) 16 मई की दोपहर लगभग बारह बजे कार (Car) एमपी—04—सीएन—5400 लेकर बरखेड़ी में स्थित शनि मंदिर (Shani Mandir) पहुंचे। वहां से दर्शन करके मानसरोवर काम्पलेक्स (Mansarovar Complex) में स्थित दफ्तर गए थे। राजेश गुप्ता ने बताया कि रात नौ बजे आकर उन्होंने अपनी कार की पिछली डिग्गी को खोलकर देखा तो उनका सामान गायब था। चोरी गए सामान में डेल कंपनी का लैपटॉप (Laptop), पर्स जिसमें आधार, पैन, ड्रायविंग कार्ड समेत दस हजार रुपए नकद थे। पुलिस का कहना है कि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि वारदात कहां हुई है। इसलिए शनि मंदिर और मानसरोवर काम्पलेक्स के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने का काम जारी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।