Bhopal News: मुखबिरी के शक में मारपीट करके मोबाइल छीना

Share

Bhopal News: थाना पुलिस से झपटमारी को लेकर सवाल पूछा तो बोली रंगदारी का मामला है

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मारपीट करके एक व्यक्ति से उसका मोबाइल छीन लिया गया। आरोपियों में शामिल एक बदमाश है जो कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा इलाके का है। उसको शक था कि पीड़ित के ही मुखबिरी में उसे जेल जाना पड़ा था। पुलिस ने झपटमारी की धारा ही नहीं लगाई है। जिसमें थाना पुलिस का कहना है कि मामला रंगदारी दिखाने का था।

आरोपियों ने बेल्ट से पीटकर मोबाइल छीन लिया

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार चेतन चतुर्वेदी पिता हरिमोहन चतुर्वेदी उम्र 32 साल भानपुर (Bhanpur) स्थित लीलाधर कॉलोनी (Leeladhar Colony) में रहते हैं। वह पार्किंग स्टेंड का ठेका लेते हैं। उनका एक ठेका कल्याण नगर (Kalyan Nagar) के पास है। चेतन चतुर्वेदी (Chetan Chaturvedi) ने पुलिस को बताया कि 20 मई की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे भवानी पंवार, अनिकेत, राज मंडी और आमिर मिले। यह सभी लोग शांति नगर कलारी के पास खड़े थे। आरोपियों को चेतन चतुर्वेदी पहले से जानता है। उसे नबीबाग प्लॉट के पास ले जाकर बातचीत करने का बहाना बनाकर ले जाया गया। वहां पहुंचते ही भवानी पंवार (Bhawani Pawar) उसके साथ गाली—गलौज करते हुए कहने लगा कि उसकी ही मुखबिरी के चक्कर में उसे जेल जाना पड़ा। अदालत और वकील के खर्च होने पर वह उससे दस हजार रुपए मांगने लगा। पैसा देने से इंकार किया तो आरोपी अनिकेत ने उससे मोबाइल (Mobile) छीन लिया। आरोपियों का कहना था कि वह दस हजार रुपए देकर उसका मोबाइल अपने साथ ले जाए। आरोपियों ने बेल्ट से उसे बुरी तरह पीटा भी था। हालांकि निशातपुरा थाना पुलिस का कहना है कि मारपीट के दौरान पीड़ित का मोबाइल गिर गया था। उसकी कहानी में कोई सच्चाई नहीं है। निशातपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 429/26 दर्ज कर लिया है। इधर, खबर यह भी है कि आरोपी के साथ मारपीट करने का वीडियो (Video) भी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्पा सेंटर में छापे के ​बाद खाकी और खादी हुई बेनकाब

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!