Bhopal Property Fraud: एक ही जमीन फर्जी तरीके से कई लोगों को बेची

Share

Bhopal Property Fraud: निशातपुरा थाने में नहीं हुई सुनवाई तो महिला ने खटखटाया था अदालत का दरवाजा

Bhopal Property Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सक्रिय भूमाफिया ने एक ही जमीन कई लोगों को बेच दी। जिसके कई पीड़ित थाने के चक्कर काट रहे थे। मामले के संदेहियों को थाने तो बुलाया गया। लेकिन, कोई कार्रवाई ही नहीं की गई। यह मामला भोपाल (Bhopal Property Fraud) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र का है। नतीजतन एक पीड़ित महिला ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करके कोर्ट को सूचित करने के आदेश हुए। हालांकि उसमें भी पुलिस ने कई तरह के तकनीकी शब्दों का इस्तेमाल करके मामले को दूसरा ही रूप देने का प्रयास किया है।

रजिस्ट्री के लिए आवेदन करने पर फ्राड का पता चला

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार 22 मई को कोर्ट (Court) के आदेश पर जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया गया है। इस संबंध में न्यायाधीश लक्ष्मी वास्कले की अदालत से निशातपुरा थाने को आदेश पहुंचा था। आदेश पर तुरंत कार्रवाई भी नहीं की गई। पीड़ित सुब्हान अमरीन पति सगीर अहमद उम्र 34 साल है। उन्होंने अदालत में जाने से पहले निशातपुरा थाने के कई महीनों तक चक्कर काटे थे। वे शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) स्थित इस्लामी गेट में रहती है। उन्होंने अदालत को बताया कि राजीव जैन (Rajeev Jain) और संजय सिंह (Sanjay Singh) की मदद से उन्होंने 2020 में छह सौ स्क्यावयर फीट का प्लॉट खरीदा था। यह प्लॉट (Plot) करोद के नजदीक पलासी गांव में था। उन्होंने इसके एवज में साढ़े तीन लाख रुपए का बकायदा भुगतान भी किया था। सुब्हान अमरीन ने 2022 में प्लॉट की रजिस्ट्री और नामांतरण के लिए आवेदन किया था। जिसके लिए पटवारी मौके पर जांच करने पहुंचे थे। वहां पता चला कि उसे बेचा गया प्लॉट तो फिरोज के नाम पर है। इससे पहले वह प्लॉट भावना देवनानी (Bhavna Devnani) के पास था। ऐसा करने पर आरोपी राजीव जैन से विरोध दर्ज कराया गया तो आरोपी ने दूसरा प्लॉट देने का झांसा दिया। हालांकि वह यह बोलकर सिर्फ समय लेता रहा। जिस कारण पीड़िता ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। सुब्हान अमरीन (Subhan Amreen) के अलावा कई अन्य पीड़ितों के साथ भी ऐसा ही किया गया था। अब निशातपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में जालसाजी का प्रकरण 435/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी से तंग पति ने फांसी लगाई 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Property Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!