Bhopal Cyber Fraud: बिजली विभाग के राकेश अग्रवाल ने राजधानी के कई वृद्धों को कर रखा है परेशान, पुलिस के लिए चुनौती बना शातिर जालसाज

भोपाल। राजधानी के वृद्धों को एक शातिर जालसाज ने नींद उड़ा रखी है। वह बिजली कंपनी का कर्मचारी बनकर राकेश अग्रवाल नाम बताता है। उसने ऐसे ही एक वृद्ध के दो खातों से सवा छह लाख रुपए की रकम निकाल ली है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के चूना भट्टी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस का मानना है कि यह सायबर फ्रॉड है। इससे पहले इसी नाम का इस्तेमाल करके जालसाज ने बागसेवनिया और कोलार रोड में वयोवृद्ध के खाते खाली कर दिए थे। सभी वारदातों में अपराध का तरीका एक जैसा ही है।
आईव्हीआरएस अपडेट करने का दिया झांसा
चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस के अुनसार अनिल अम्बबानी पिता दामोदर अम्बबानी उम्र 71 साल ग्लोबस सिटी (Global City) में रहते हैं। वे मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (Madhya Pradesh Madhya Kshetra Vidyut Vitaran Company) लिमिटेड से रिटायर्ड अधिकारी हैं। अनिल अम्बबानी (Anil Ambani) के पास 19 मई की दोपहर लगभग पौने चार बजे मोबाइल (Mobile) पर एक मैसेज आया था। जिसमें उनके घर के बिजली बिल और आईव्हीआरएस (IVRS) अपडेट करने का झांसा देकर मैसेज भेजा गया। जिसके लिए राकेश अग्रवाल (Rakesh Agrawal) नाम लिखकर नंबर भी दिया गया। अनिल अम्बबानी ने उसमें कॉल किया तो एक लिंक उनके मोबाइल पर भेजी गई। उसे क्ल्कि करके जानकारी भरकर सबमिट करने के लिए बोला गया। जिसके बाद बैंक आफ इंडिया (Bank Of India) और केनरा बैंक (Canara Bank) के खाते से सवा छह लाख रुपए निकल गए। जालसाजों ने उनकी पत्नी मोना अम्बबानी (Mona Ambani) के बैंक आफ बडौदा (Bank Of Baroda) के क्रेडिट कार्ड से भी 90 हजार रुपए ट्रांसफर कराए थे। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने पीड़ित वृद्ध को एपीके फाइल (APK File) भेजी थी। जिसको डाउनलोड करते ही मोबाइल जालसाजों ने हैक कर लिया था। इससे पहले आईव्हीआरएस नंबर अपडेट कराने के नाम पर 12 रुपए का बिल जालसाजों ने जमा कराया था। वह जमा कराते वक्त ही बैंक और क्रेडिट कार्ड की सारी जानकारियां जालसाजों को पता चल गई थी। चूना भट्टी थाना पुलिस ने इस मामले में सायबर फ्रॉड का मामला 168/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।