Bhopal Cyber Fraud: जालसाज ने रकम निकालकर छेड़ने फोन लगाया

Share

Bhopal Cyber Fraud: एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के सब ऑडिटर के खाते से निकले दो लाख रुपए

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के स​ब ऑडिटर के खाते को जालसाज ने खाली कर दिया। इसके बावजूद उसे फोन लगाकर छेड़ने का काम किया गया। वारदात भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें पुलिस ने सायबर फ्रॉड का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि उनके खाते में एपीके फाइल इंस्टॉल हो गई थी। जिसकी जानकारी पीड़ित परिवार को नहीं थी।

खाते में आए थे तीन हजार रूपए

कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार कुंदन सिंह फणसे पिता स्वर्गीय टीकम सिंह फणसे उम्र 64 साल यूबी सिटी (UB City) में रहते है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 18 मई की शाम लगभग साढ़े सात बजे उनके पास एक व्यक्ति ने कॉल किया। उसने कहा कि गलती से उनके खाते में तीन हजार रुपए आ गए हैं। जिसे वह अपने खाते में वापस मांग रहा था। कुंदन सिंह फणसे (Kundan Singh Phanse) ने उस वक्त जालसाज को मना कर दिया और बहू से मदद मांगी। बहू प्रियंका फणसे (Priyanka Phanse) को फोनपे की हिस्ट्री देखने बोला तो पता चला कि तीन हजार रुपए उनके खाते में आए थे। लेकिन, उससे पहले 15 और 16 मई को उनके भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के खाते से एक लाख, 97 हजार, 280 रुपए निकल चुके थे। इस मामले की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम (Cyber Crime) ने दर्ज की थी। जिसके बाद केस डायरी कजलीखेड़ा थाने को भेजी गई। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने प्रकरण 165/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क दुर्घटना में हुई दो मौत के मामले में प्रकरण दर्ज 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!