Bhopal News: टकराने के विवाद पर सिर फोड़कर किया लहुलूहान, दोनों घटनाएं पुराने शहर में अंजाम दी गई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान पुराने भोपाल में चाकू की नोंक पर दो घटनाओं को अंजाम दिया गया। यह वारदातें भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर और हनुमानगंज थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें पुलिस ने अलग—अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। एक मामले में आरोपी निगरानी बदमाश ने चाकू अड़ाकर पैसा लूट लिया है।
पेट में चाकू अड़ाकर मांगे पैसे
गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार तालिब खान (Talib Khan) पिता यासीन अहमद खान उम्र 23 साल अटल अयूब नगर (Ayub Nagar) में रहते हैं। वह 21—22 मई की दरमियानी रात लगभग साढ़े बारह बजे पैदल घर जा रहे थे। जब आरिफ नगर (Arif Nagar) तिराहे पर पहुंचे तो वहां काले रंग की मोपेड (Moped) पर सवार साहिल बच्चा पिता शहजाद आया। उसने अपने पास से रखा चाकू निकालकर गाली—गलौज करते हुए कॉलर पकड़कर पेट में टिका दिया। उसने धमकाते हुए पैसे मांगे और नहीं देने पर चाकू पेट में उतार देने की बातें बोली। जिसके बाद घबराए पीड़ित ने जेब से एक हजार रुपए निकालकर उसे दे दे दिए। यह रकम लेने के बाद आरोपी ब्रिज की तरफ रांग साइड भाग गया। गौतम नगर थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 242/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई सुनील कुमार बिदुआ (SI Sunil Kumar Bidua) कर रहे हैं। आरोपी साहिल बच्चा (Sahil Bachcha) कुख्यात बदमाश है जिसके खिलाफ पहले से कई प्रकरण दर्ज है। इसी तरह हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस ने भी मारपीट करके लहुलूहान करने का प्रकरण 240/26 दर्ज किया है। हमले में धर्मेंद्र वंशकार पिता शंकर वंशकार उम्र 30 साल जख्मी है। वह टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) में किराए से रहते हैं। धर्मेंद्र वंशकार (Dharmendra Vanshkar) जुमेराती (Jumerati) में स्थित भावना इलेक्ट्रिीशियन (Bhavna Electrician) की दुकान में काम करते हैं। वह 22 मई की दोपहर तीन बजे दुकान पर ही काम कर रहा था। तभी वहां आरोपी गोलू आया। उसने मारपीट करके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे पहले गोलू के साथ टकराने को लेकर उसकी कहासुनी हुई थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।