Bhopal Cyber Fraud: एपीके फाइल भेजकर कर दिया खाता खाली

Share

Bhopal Cyber Fraud: मोबाइल पर इंस्टाल था जालसाजों का फर्जी एप, रकम निकलने की भनक भी नहीं लगी

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। एपीके फाइल भेजकर एक व्यक्ति के खाते से जालसाज ने करीब दो लाख रुपए निकाल लिए। वारदात भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है। जालसाज के भेजे एप के इंस्टॉल होने की जानकारी पीड़ित को पता ही नहीं थी।

जालसाजों ने मोबाइल पर भेजी थी एक लिंक

हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार आमिर खान पिता मोहम्मद ईशाक खान उम्र 30 साल छोला रोड स्थित कारगिल कॉलोनी (Kargil Colony)  में रहते हैं। वह सपना लॉज (Sapna Lodge) के पास बबलू भाई की दुकान में मैकेनिक का काम करते हैं। आमिर खान (Amir Khan) ने बताया कि 13 मई की दोपहर बारह बजे एक ग्राहक से काम करने के बदले में खाते में डेढ़ हजार रुपए लिए गए। उस दौरान उसने बैलेंस चेक किया तो उसके खाते में एक लाख, 93 हजार, 888 रुपए कम थे। वह बैंक पहुंचा तो बताया गया कि किसी व्यक्ति ने खाता खाली कर दिया है। उसने किसी तरह का ओटीपी भी नहीं दिया था। वह सायबर क्राइम (Cyber Crime) पहुंचा तो पता चला कि उसके मोबाइल (Mobile) में एक लिंक जालसाजों ने भेजी थी। जिसको उसने गलती से क्लिक कर दिया था। इस कारण उसके मोबाइल पर एपीके फाइल (APK File)  इंस्टॉल हो गई थी। पुलिस अब उसके खाते से जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई उनकी जानकारी जुटा रही है। हनुमानगंज थाना पुलिस ने सायबर फ्रॉड का प्रकरण 238/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई ओम प्रकाश यादव (SI Om Prakash Yadav) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्मार्ट पार्किग में दो कारें टकराई

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!