Bhopal News: घर के पास खेलते हुआ हादसा, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। अरेरा कॉलोनी में एक मकान के पानी की टंकी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई। वह घर के पास ही बहन के साथ खेल रहा था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की हबीबगंज थाना पुलिस कर रही है। पुलिस खुली टंकी को लेकर जांच कर रही है। फिलहाल शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।
नहाते समय पानी की टंकी में गिर गया
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार घटना ई—3 अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) में 22 मई की शाम लगभग चार बजे हुई। बृजेश अहिरवार (Brajesh Ahirwar) उसी कॉलोनी के एक बंगले में काम करते हैं। वह बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में रहते भी है। घटना वाले दिन बंगले के बाहर बनी टंकी में उनका तीन साल का बेटा लव अहिरवार (Love Ahirwar) और बहन पानी की टंकी के पास थे। बहन नहा रही थी तभी लव अहिरवार पानी की टंकी में गिर गया। बहन शोर मचाकर उसे बचाती तब तक वह डूबने लगा था। उसे गंभीर हालत में जेपी अस्पताल (JP Hospital) ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दे दी। हबीबगंज पुलिस ने मर्ग 29/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच करने एएसआई कन्हैया लाल कश्यप (ASI Kanhaiya Lal Kashyap) पहुंचे थे। पुलिस ने जिस बंगले में घटना हुई उसके मालिक का नाम नहीं बताया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।