MP Corrupt Officer: अफसर के घर नकद मिले 19 लाख रुपए

Share

MP Corrupt Officer: इंदौर के माफिया बॉबी छाबड़ा के करीबी और टीएंडसीपी में मानचित्रकार अधिकारी के घर छापा

MP Corrupt Officer
भोपाल स्थित आर्थिक प्रकोष्ठ विंग मुख्यालय— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से भ्रष्ट अधिकारी (MP Corrupt Officer News) के खिलाफ खबर सामने आई है। यहां उज्जैन ईओडब्ल्यू की टीम ने नगर तथा ग्राम निवेश में मानचित्रकार के पद पर तैनात विजय दरयानी के घर छापा मारा (EOW News) गया है। आरोप है कि वे भू—माफिया बॉबी छाबड़ा के करीबी अफसरों में गिने जाते थे। ईओडब्ल्यू की टीम को तलाशी में 19 लाख रुपए नकद मिले हैं।

नक्शा पास करने का था काम

विजय दरयानी के पांच ठिकानों पर ईओडब्ल्यू ने सर्च किया था। यह कार्रवाई पांच जगहों पर एक साथ की गई थी। इंदौर के माउंटबर्ग टाउनशिप (Mountberg Township), आशीष नगर के अलावा देवास में छापा मारा गया। बरामद संपत्ति की कीमत ईओडब्ल्यू 15 करोड़ रुपए होना बता रही है। उनके खिलाफ ईओडब्ल्यू को आय से अधिक संपत्ति  की शिकायत मिली थी। जिसकी जांच के बाद यह छापा मारा गया। संपत्ति मां और परिजनों के नाम पर खरीदी गई है। इसके अलावा वाहन और सोने—चांदी के जेवरात भी बरामद हुए है। जिनका मूल्यांकन अभी किया जा रहा है। दरयानी नक्शा पास कराने का काम करते थे। ईओडब्ल्यू उनकी तरफ से पास किए गए प्रोजेक्टों की भी जानकारी जुटा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अवैध हथियार रखने और बेचने वालों को किया गिरफ्तार
Don`t copy text!