Bhopal News: ड्राय फ्रूट कारोबारी से डेढ़ साल तक बलात्कार

Share

Bhopal News: क्लार्क इन और श्री वाटिका होटल में बनाए थे संबंध, डंपर मालिक ने कारोबार में मदद के लिए उधार भी ली थी पांच लाख रुपए की रकम, दिल्ली से भोपाल आते—जाते नाइट क्लब में हुई थी मुलाकात

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। दिल्ली में स्थित महिला ड्राय फ्रूट कारोबारी के साथ लगभग डेढ़ साल तक बलात्कार किया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के चूना भट्टी थाना क्षेत्र की है। पीड़ित महिला के भोपाल शहर में रिश्तेदार रहते हैं। जिस कारण वह अक्सर दिल्ली से भोपाल आती थी। इसी दौरान आरोपी से एक नाइट क्लब में उसकी पहचान हुई थी। आरोपी ने चूना भट्टी थाना क्षेत्र में स्थित दो होटलों में कई बार पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। ऐसा करने से पहले उसने शादी करने का वादा उससे किया था।

ऐसे बनती गई नजदीकियां जिसका आरोपी ने उठा लिया फायदा

चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस ने 02 जून को इस मामले में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी मिसरोद स्थित फॉरच्यून सौम्या हेरिटेज (Fortune Soumya Heritage ) में रहने वाला प्रशांत रघुवंशी (Prashant Raghuvanshi) पिता गोविंद रघुवंशी है। पीड़िता की उम्र लगभग 30 साल है। वह नई दिल्ली की रहने वाली है। यहां अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) में स्थित ई—4 में उसके रिश्तेदार भी रहते हैं। पिता के निधन के बाद वह ड्राय फ्रूट (Dry Fruit) का कारोबार करती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 28 सितंबर, 2022 को मौसी के पास भोपाल आई थी। तब वह दस नंबर मार्केट में स्थित क्लब पर गई थी। वहां उसे आरोपी प्रशांत रघुवंशी मिला था। उसके बाद दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। फोन पर बातचीत के अलावा चैटिंग भी हो गई। आरोपी उसे अपने साथ चूना भट्टी में स्थित क्लार्क इन होटल (Clark Inn Hotel) में ले गया। यहां उसने पहली बार उसके साथ संबंध बनाए थे। ऐसा करने से पहले उसने कहा था कि वह उसके साथ शादी करेगा। इसके बाद आरोपी ने अक्टूबर, 2022 में ही चूना भट्टी स्थित होटल श्री वाटिका (Shri Vatika Hotel) स्मार्ट रूम में ले जाकर संबंध बनाए। इसी होटल में उसने जून, 2023 में भी आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस तफ्तीश के लिए होटल में चेक इन के रिकॉर्ड तलब कर रही है।

घर ले जाकर पीटा और धमकाया

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी प्रशांत रघुवंशी डंपरों (Dumper) का मालिक है। उसको पांच लाख रुपए की आवश्यकता थी। तब उसकी मदद के लिए उसने रकम भी दी थी। आरोपी से आखिरी बार 17 मई, 2024 को होटल श्री वाटिका में मुलाकात हुई थी। वह तब भी शादी के लिए तैयार था। अब वह अपने वादे से मुकर रहा है। पीड़िता को आरोपी 31 मई को अपने मिसरोद स्थित घर ले गया था। यहां शादी करने के बात को लेकर उसके साथ विवाद हुआ। उसने गाली—गलौज करते हुए उसे धमकाया भी। पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ 139/24 धारा 366/376/376—2—एन/294/506 (व्यस्क को झांसा देकर, बलात्कार, कई बार ज्यादती, गाली—गलौज और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मंदिर के पुजारी पर तलवार से हमला
Don`t copy text!