MP Corrupt Officer: पेट्रोल पंप की एनओसी के लिए मांगी रिश्वत

Share

MP Corrupt Officer: जिला आपूर्ति अधिकारी और उनका पीए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

MP Corrupt Officer
रिश्वत लेने के बाद हाथ में हाथ रखे हुए जिला आपूर्ति अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज लोकायुक्त पुलिस संगठन से मिल रही है। दरअसल, सागर लोकायुक्त पुलिस की एक टीम ने दो भ्रष्ट अफसरों (MP Corrupt Officer) के खिलाफ ट्रैप की कार्रवाई की है। मामला पेट्रोल पंप की एनओसी से जुड़ा है। आरोपी पन्ना जिला प्रशासन में तैनात जिला आपूर्ति अधिकारी और उनका पीए हैं। दोनों अफसरों ने एक लाख 40 हजार रुपए की रिश्वत ली थी।

यह था पूरा मामला

लोकायुक्त सागर पुलिस कार्यालय में ध्रुव कुमार लोधी पिता उत्तम लोधी उम्र 48 साल ने शिकायत की थी। वह पन्ना के खमरिया स्थित हरदुआ इलाके का रहने वाला है। ध्रुव कुमार लोधी (Dhruv Kumar Lodhi) को पेट्रोल पंप के लिए एनओसी चाहिए था। जिसका आवेदन पन्ना कलेक्टर कार्यालय में तैनात जिला आपूर्ति अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव (Rajkumar Shrivastava) के कार्यालय में लंबित था। एनओसी जारी करने के लिए उनके पीए महेश गंगेले ने एक लाख 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसी शिकायत पर शुक्रवार को डीएसपी राजेश खेडे (DSP Rajesh Khede) के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पीए महेश गंगेले (Mahesh Gangele) ने 15 हजार तो राजकुमार श्रीवास्तव ने सवा लाख रुपए ध्रुव कुमार लोधी से लिए। जिसके बाद दोनों को दबोच लिया गया। दोनों अधिकारियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: यूनानी कॉलेज के बाबू की मोपेड लेकर भागा 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Corrupt Officer
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!