Bhopal Suicide Case: फंदे पर लटकी मिली छह दिन पुरानी लाश

Share

Bhopal Suicide Case: तालाब में डूबे मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Bhopal Suicide Case
गोताखोरों की गोद में नितिन जो तालाब में डूब गया था

भोपाल। पुलिस को फंदे पर लटकी हुई छह दिन पुरानी लाश मिली है। इधर, तालाब में डूबे मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल हुई हैं। पुलिस को सुसाइड (Bhopal Suicide Case) नोट मिला है। जिसमें उसने आत्महत्या की वजह बताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

बदबू आने पर खुला मौत का राज

कोहेफिजा थाना पुलिस ने बताया प्रकाश कुकरेजा (Prakash Kukreja) पिता मेघराज उम्र 52 साल की लाश पुलिस को मिली है। परिजनों ने बताया प्रकाश जैन नगर फेस—2 लाल घाटी में किराए के मकान में रहता था। उसकी पत्नी बच्चे मंदाकनी कॉलोनी कोलार में रहते है। प्रकाश पेशे से ब्रोकर था। पति—पत्नी की आपस में बनती नहीं थी। इसी कारण प्रकाश परिवार के अलग रहता था। वह शराब पीने और जुआ खेलने का आदी था। सोमवार को पड़ोसियों ने उसके भाई जय प्रकाश (Jai Prakash) को फोन पर बताया था कि उसके घर से बदबू आ रही है।

सुसाइड नोट मिला

परिजनों ने बताया जय प्रकाश जो भाई है वह घर पहुंचा था। काफी खटखटाने के बाद जब प्रकाश ने गेट नहीं खोला तो गेट तोड़ा गया। अंदर जाकर देखा तो प्रकाश फंदे पर लटका था। उसकी लाश बुरी तरह से सड़ चुकी थी। लाश की स्थिति देखकर वह पांच से छह दिन पुरानी होने की अटकलें पुलिस ने लगाई है। घटना स्थल से पुलिस को सुसाइड (Bhopal Hanging Case) नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि वह अकेला रहने के कारण तनाव में हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: लिव इन पार्टनर ने दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी अस्मत

खेलते समय हुआ हादसे का शिकार

ईटखेड़ी थाना पुलिस ने बताया नितिन मेहर (Nitin Mehar) पिता रामनारायण उम्र आठ साल की मौत हो गई। परिजनों ने बताया नितिन अरवलिया गांव का रहने वाला था। राम नारायण (Ram Narayan) के पांच बच्चे हैं। नितिन चौथे नंबर का बेटा था। नितिन से छोटा एक छह साल का बेटा निखिल है। बड़ी तीन बहनों में से एक बहन की शादी हो चुकी है। सोमवार शाम दोनों भाई घर से कुछ दूर खेल रहे थे। खेलते—खेलते नितिन अरवलिया नदी के पास पहुंच गया। नितिन टायर धड़का रहा था। तभी टायर नदी में चला गया। नितिन टायर निकालने लगा, देखते ही देखते वह गहराई में चला गया। डूबने (Bhopal Drowning Case) ही नितिन ने चिल्लाना शुरू कर दिया।

भाई के सामने गई मासूम की जान

परिजनों ने बताया नितिन को डूबते देख उसके भाई ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर पास के खेत में काम कर रही युवती आ गई थी। जिसने परिजनों को खबर दी थी। परिजनों ने घटना की जानकारी ईटखेड़ी पुलिस को दी थी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक घंटे में नितिन के शव को नदी से बाहर निकाला। नितिन 10—20 फीट गहराई में चला गया था। शव रात भर के लिए मचुर्री रूम में रख दिया था। मंगलवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें: यह जालसाज दिल्ली का एसीपी जिसके कारनामे सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी, जानिए क्यों

भाई की लाश मिली

इधर, राधेश्याम बघेल (Radheshayam Baghel) पिता बहादुर उम्र 25 साल निवासी गंगा नगर थाना कमला नगर ने सूचना दी थी कि सोमवार शाम चार बजे उसके फूफा तेज सिंह पिता मानसिंह उम्र 50 साल निवासी मल्टी राहुल नगर की मौत हो गई है। किसी ने फोन करके उसे बताया कि उसके रिश्तेदार तेज सिंह (Tej Singh) मृत अवस्था में इंदुबाई के घर के सामने पीपल के पेड के नीचे चबूतरे के पास पड़ा है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बैंगलुरु गए परिवार के मकान का ताला तोड़ा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!