Bhopal News: महिला के साथ देखने पर हुआ विवाद 

Share

Bhopal News: नगर निगम में तैनात दरोगा ने लिव इन में रहने वाली महिला को पीटकर जख्मी किया, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। लिव इन में रहने वाली महिला ने अपने पार्टनर को दूसरी लड़की के साथ देख लिया। इस बात का उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसको पीट दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। आरोपी भोपाल नगर निगम में दरोगा की नौकरी करता है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

रात में घर पहुंचा तो ऐसे शुरु हुआ था विवाद

बैरागढ़ (Bairagad) थाना पुलिस के अनुसार मारपीट की वारदात 28 मार्च की रात लगभग दस बजे हुई थी। पीड़ित महिला की उम्र 41 साल है। वह बैरागढ़ में स्थित एफ वार्ड में रहती है। आरोपी पानी की टंकी के पास रहता है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी के साथ उसके लगभग एक दशक से लिव इन रिलेशन हैं। कुछ दिन पहले उसने अपने पार्टनर को दूसरी महिला के साथ देख लिया था। वह जब घटना वाले दिन रात को आया तो उसने उस महिला को लेकर आपत्ति जताई। यहां से शुरु हुई कहासुनी थोड़ी देर बाद पिटाई में तब्दील हो गई। आरोपी हमलावर भोपाल नगर निगम में दरोगा की नौकरी करता है। पुलिस ने इस मामले में 175/24 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण 28 मार्च की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे दर्ज किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ब्यूटी पार्लर संचालिका की सोने की चेन चोरी 
Don`t copy text!