Bhopal Dowry Case: एक साल बाद ही इन कारणों से रिश्ता टूटा

Share

Bhopal Dowry Case: पति—पत्नी एक—दूसरे के खिलाफ थाने पहुंचे, महिलाओं की शिकायत पर प्रताड़ना के मुकदमे दर्ज

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। भारतीय समाज में पति—पत्नी के रिश्तों को ईश्वर की देन माना जाता है। लेकिन, ग्लोबल हो रही दुनिया के चलते समाज के रिश्तों में पतन देखने को मिल रहा है। ताजे मामले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आए हैं। यहां एक महिला ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना (Bhopal Dowry Case) का मुकदमा दर्ज कराया है। उसकी शादी महज एक साल पहले ही हुई थी। इसके अलावा एक अन्य प्रताड़ना के मुकदमे में भी महिला ने प्रकरण दर्ज कराया है।

एक लाख रुपए की कर रहा था मांग

महिला थाना पुलिस ने बताया कि 3 नवंबर की शाम लगभग सवा सात बजे धारा 498ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी पति दीपक तिवारी (Deepak Tiwari), ससुर देवशंकर (Devshankar Tiwari), सास देविका, ननद प्रीति को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी सितंबर, 2019 में हुई थी। उसका ससुराल लाला लाजपतराय सोसायटी अरेरा कॉलोनी में है। आरोपी परिवार पीड़िता से एक लाख रुपए की मांग कर रहा था।

दो लाख रुपए मांगे

इधर, दूसरा मुकदमा भी महिला थाने में दर्ज हुआ है। यह एफआईआर 3 नवंबर की शाम लगभग छह बजे दर्ज हुई है। शिकायत करने वाली महिला ने बताया कि आरोपी पति रिषी कुमार गौतम (Rishi Kumar Gautam) उसको प्रताड़ित करता था। दोनों की शादी अगस्त, 2016 में हुई थी। दोनों के बीच थाने में समझौते की कोशिश भी हुई थी। जब निष्कर्ष नहीं निकला तो पुलिस ने धारा 498ए (प्रताड़ना) का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी अशोका गार्डन इलाके में रहता है। वह दहेज में दो लाख रुपए मांग रहा था।

यह भी पढ़ें:   TCI Exclusive: पुलिस मुख्यालय ने किया शहीदों का अपमान! RTI के जवाब में कहा- शहीदों से पूछकर देंगे जानकारी

कोचिंग छात्रा के साथ बदसलूकी

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

इसके अलावा सुखी सेवनिया थाना पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग की छात्रा की शिकायत पर धारा 354/354डी/294/506/7/8 (छेड़छाड़, छेड़छाड़ के लिए हाथ पकड़ना, गाली गलौज, धमकाना और पॉक्सो एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले का आरोपी सुनील सैनी है जो नाबालिग का पीछा करता था। पीड़िता कक्षा बारहवीं की छात्रा है जो करोद में कोचिंग पढ़ने जाती है। सुबह पिता छोड़ते हैं लेकिन वापसी में छात्रा अकेली आती है। तभी आरोपी सुनील सैनी (Sunil Saini) उसका पीछा करके परेशान करता था। आरोपी को छात्रा की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: इस वर्दीधारी अफसर को ध्यान से देख लीजिए आपके आस—पास है तो सचेत हो जाइए, भोपाल में इसकी इसलिए है तलाश

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!