Bhopal Dowry Case: मकान बेचने के लिए पति कर रहा था मजबूर

Share

Bhopal Dowry Case: पति के हैं दूसरी महिला से भी संबंध, उसने भी दी थी धमकी

Bhopal Dowry News
सांकेतिक फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Dowry Case) के गांधी नगर इलाके में एक महिला ने घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी पति मकान बेचने के लिए पत्नी पर दबाव बना रहा था। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध (Bhopal Extramarital Affair) है। जिसके लिए पति परेशान कर रहा था। पीड़िता को उसके पति की प्रेमिका और उसके भाई ने पहले भी धमकाया था। इस संबंध में पुलिस मामला दर्ज कर चुकी है। इधर, अन्य दो थानों में प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज हुई हैं।

बारह साल पहले हुई शादी

गांधी नगर थाना पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय महिला ने रविवार शाम छह बजे प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज कराई हैं। पुलिस ने इस मामले में धारा 498ए/323/506 (प्रताड़ना, मारपीट और धमकाने) का मामला दर्ज किया हैं। इस मामले में दिलीप बोरकर (Dilip Borekar) को आरोपी बताया हैं। पीड़िता ने बताया उसकी शादी 12 साल पहले 2009 में दिलीप बोरकर के साथ हुई थी। शादी के बाद पीड़िता प्रायवेट स्कूल में पढ़ाने का काम करती थी। दोनों का एक आठ वर्षीय बेटा भी हैं। पति एमआर का काम करता है। पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। महिला मूलत: यूपी (UP) की रहने वाली हैं जो भाई के साथ रहती है। पीड़िता जिस मकान में रहती है। वह उसके नाम पर हैं। जिसे पति बेचना चाहता है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder Case: वृद्ध महिला की मौत

इसलिए बेचना है संपत्ति

पीड़िता ने बताया कि वह संपत्ति बेचना नहीं चाहती है। इसी बात से आए दिन उसके घर में बवाल मचा रहता हैं। आरोपी आए दिन उसके साथ मारपीट करता हैं। पीड़िता ने दूसरी महिला को इस संंबंध में समझाईश दी थी। लेकिन, महिला और उसके भाई ने पीड़िता को फोन पर धमकी दे डाली। इस कारण महिला ने दोनों के खिलाफ गांधी नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इधर, 23 वर्षीय महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना (Bhopal Dowry Case) का मामला दर्ज कराया हैं। निशातपुरा थाना पुलिस ने रविवार दोपहर साढ़े ग्यारह बजे प्रताड़ना का मामला दर्ज किया हैं। इस मामले में पुलिस ने पति गोलू उर्फ सुशील विश्वकर्मा, ससुर भगवान सिंह, सास फूलवती और देवर जितेंद्र को आरोपी बताया हैं।

दवा दुकान में करता है काम

आरोपियों के खिलाफ धारा 498ए/294/323 (दहेज प्रताड़ना, गाली—गलौच और मारपीट) की एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। मामले की जांच कर रहे एएसआई भारती (ASI Bharti) ने बताया पीड़िता मूलत: मलावर क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पिता वेल्डिंग का काम करते हैं। परिजनों ने उसकी शादी शांति नगर करोंद निवासी सुशील उर्फ गोलू विश्वकर्मा से 2017 में कराई थी। पति मेडिकल की दुकान में काम करता हैं। जांच अधिकारी ने बताया शादी के छह महीने बाद ही आरोपी ससुराल वाले उसे कम दहेज को लेकर ताने मारा करते थे। पीड़िता को मायके से 50 हजार रूपए लेकर आने का बोला जाता था।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में माफिया को दफनाने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री को राजधानी के इन हालातों पर सवाल अफसरों से जरुर पूछना चाहिए

रिश्तेदारों के जरिए बात—चीत करके ससुराल वालों को समझाईश दी थी। इसके बाद भी ससुराल वालों में कोई बदलाव नहीं आया। घटना वाले दिन आरोपी सास और देवर ने बहू को घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। उधर, बैरसिया थाना पुलिस ने 26 वर्षीय महिला की शिकायत पर पति कुबेर सिंह के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया हैं। महिला ने पति को शराब पीने से रोका था। इस कारण दोनों में विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जहर पीकर युवक ने की आत्महत्या

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!