Bhopal News: वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: मधुमेह का था रोग, किराएदार लेकर पहुंचा था कस्तूरबा अस्पताल

Bhopal News
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

भोपाल। वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्हें उनके मकान में ही रहने वाला किराएदार कस्तूरबा अस्पताल ले गया था। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

इसलिए दर्ज किया गया मामला

बागसेवनिया (Bagsewaniya) थाना पुलिस के अनुसार कस्तूरबा अस्पताल (Kasturba Hospital) ने मौत की जानकारी दी थी। यह सूचना डॉक्टर मानसी शर्मा ने दी थी। छीव शर्मा (Chiv Sharma) पति अनिल शर्मा उम्र 75 साल को इलाज के लिए 21 मार्च की सुबह ग्यारह बजे दौलत सिंह (Daulat Singh) लेकर पहुंचा था। उनको चेक किया तो वह मृत पाई गई। वह साकेत नगर (Saket Nagar) में अकेली रहती थी। बच्चे बाहर रहते थे। छीव शर्मा को शुगर की बीमारी थी। जिसका इलाज भी चल रहा था। मृतिका की तबीयत खराब होने के कारण किरायेदार इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया था। मामले की जांच एएसआई प्रहलाद सिंह (ASI Prahlad Singh) कर रहे है। बागसेवनिया पुलिस मर्ग 17/24 कायम कर लिया हैं। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मजदूर पर जानलेवा हमला
Don`t copy text!