Bhopal News: जिला अदालत की महिला अधिकारी से छेड़छाड़

Share

Bhopal News: चौबीस घंटे के भीतर दो परिवारों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। जिला अदालत की एक महिला अधिकारी से छेड़छाड़ (Woman Molestation Case) का मामला सामने आया है। ​घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के अयोध्या नगर इलाके की है। पीड़िता के पति के खिलाफ पड़ोसी महिला से अश्लील इशारे करने की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी की हरकतों से तंग पीड़िता ने आरोपी पति की पत्नी से शिकायत करने उसके घर पहुंच गई थी। अधिकारी महिला ने पीड़िता की बात सुने बिना उसे बुरा—भला बोलना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों परिवारों की शिकायत पर एक—दूसरे के खिलाफ छेड़छाड़ (Woman Bulling Case) और अन्य धराओं में काउंटर मुकदमा दर्ज किया है।

प्रायवेट काम करता है पति

अयोध्या नगर थाना पुलिस ने रविवार रात लगभग दस बजे छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354/354क/294/506 (छेड़छाड़, अश्लील कमेंट करना, गाली—गलौज और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। शिकायत रायल एवेन्यू निवासी 31 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया वह प्रायवेट काम करती थी। लेकिन, लॉग डाउन में उसकी नौकरी छूट गई। उसका पति प्रायवेट जॉब करता है। आरोपी उसके पड़ोस में ही रहता है। वह सिंचाई विभाग में जेई है। उसकी पत्नी जिला अदालत में अधिकारी है। आरोपी आते—जाते पीड़िता को देखकर तंज कसता था। तंग आकर पीड़िता आरोपी की पत्नी के पास पहुंच गई थी। उसने उसके पति की हरकतों के बारे में महिला को बताया था। लेकिन, अधिकारी महिला ने पीड़िता पर आरोप लगा दिया। दोनों पक्षों में गाली—गलौज होने लगी। जिसके बाद सोमवार को महिला ​अधिकारी ने पीड़िता और उसके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 354/354घ/294/506/34 (छेड़छाड़, पीछा करना, गली—गलौज, धमकाने और एक से अधिक आरोपी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Kidnapping Case: लॉक डाउन में कट्टे की नोंक पर अगवा किया
Don`t copy text!