वीडियो में देखिए फिर कैसे सुलगा भोपाल का कबाड़खाना

Share

भोपाल। राजधानी का कबाड़खाना शुक्रवार तड़के फिर सुुुलग गया। यहां कुंदन नमकीन के पास एक गोदाम में भीषण आग लग गई। यह गोदाम टायर का बताया जा रहा है। आग से निकले धुएँ की पांच किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था। आग से जनहानि के समाचार नहीं हैं।

 

जानकारी के अनुसार टायर गोदाम में भारी मात्रा में माल लगा था। आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है। आग बुझाने के लिए निगम की दो दर्जन दमकल की मदद ली गई। आग की लपटें भयानक थी। जिसको देखने के बाद प्रशासन ने गोदाम के आस पास रहने वाले लोगों को हटाने का काम भी करना पड़ा। इस इलाके की बिजली काट दी गई है। जिससे नजदीक की कई कॉलोनी के रहवासियों की दैनिक दिनचर्या पर भी असर पड़ा। इलाके में लगभग दो घंटे दमकलों के आने जाने की आवाज गूँजती रही। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। इससे पहले भी कबाड़खाना में आग लग चूकी है। यहां लोहा, प्लास्टिक, लकड़ी के अलावा कई केमिकल वेस्ट बिकने आता है। एक दशक पहले यहां सेेना के बम से लोहा निकालते वक़्त धमाका हो चुका है।

 

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud; लोन दिलाने का झांसा देकर खाता कर दिया खाली
Don`t copy text!