Bhopal News: इंडस्ट्रीयल एरिया में हुई दुर्घटना में जख्मी वृद्ध की मौत 

Share

Bhopal News: तीन दिनों तक हमीदिया अस्पताल में इलाज चला, रिश्तेदार की शिकायत पर दर्ज है टक्कर मारने वाले वाहन चालक पर मामला

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। इंडस्ट्रीयल एरिया में हुई सड़क दुर्घटना में जख्मी वृद्ध की मौत हो गई। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना पुलिस कर रही है। दुर्घटना के अगले दिन वृद्ध के रिश्तेदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। हालांकि अभी तक पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक का पता नहीं लगा सकी है।

कारखाने से छूटकर घर जा रहा था

अशोका गार्डन थाना (Ashoka Garden) पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना गौतम नगर (Gautam Nagar) बस्ती के पास 22 जून की शाम लगभग साढ़े पांच बजे हुई थी। घटना के वक्त चांदीलाल चोटेले (Chandilal Chotele) पिता हर्ष चोटेले उम्र 60 साल ड्यूटी से छूटकर घर जा रहा था। वह अशोका गार्डन स्थित एकतापुरी (Ektapuri) में रहता था। दुर्घटना के बाद से ही चांदीलाल चोटेले की हालत नाजुक बनी हुई थी। इसलिए उसके रिश्तेदार विवेक चोटेले की शिकायत पर 23 जून की रात साढ़े ग्यारह बजे पुलिस ने प्रकरण 307/25 कायम कर लिया था। हालांकि पुलिस को वाहन चालक का पता नहीं चला था। मामले की जांच हवलदार असलम खान (HC Aslam Khan) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान चांदीलाल चोटेले की 25 जून की दोपहर बारह बजे मौत हो गई। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने मर्ग 35/25  कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस पूर्व में दर्ज प्रकरण में धारा बढ़ाने का काम करेगी। जहां दुर्घटना हुई वहां किसी तरह के सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले हैं। इसलिए अब प्रत्यक्षदर्शियों की खोजबीन पुलिस की तरफ से की जा रही है। जिसके लिए दुर्घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाने वाले व्यक्ति की जानकारी जुटाई जा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: बलात्कार के मामले में समझौते के लिए भिड़े दो परिवार
Don`t copy text!