Bhopal News: सड़क दुर्घटना मौत मामले में आया नाटकीय मोड़

Share

Bhopal News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर के कारण गिरने से हुई थी महिला की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
परवलिया सड़क थाना, जिला भोपाल- फाइल फोटो

भोपाल। सड़क दुर्घटना में एक पखवाड़े पहले हुई महिला की एक मौत के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित परवलिया सड़क इलाके में हुई थी। हादसे के बाद लगभग छह दिनों तक महिला का हमीदिया अस्पताल में इलाज भी चला था। मौत के बाद डॉक्टरों ने जानकारी दी थी कि महिला बेटे के साथ बाइक पर सवार थी। उसे अचानक चक्कर आने के कारण बाइक से गिरने के बाद जख्मी हालत में लाया गया था। अब जांच के बाद इस तथ्य में बदलाव हो गया है।

इन लोगों ने दी पुलिस को गवाही

परवलिया सड़क थाना पुलिस के अनुसार 8 फरवरी की रात लगभग 8 बजे 17/23 धारा 304—ए लापरवाही से वाहन चलाकर हुए हादसे में मौत का प्रकरण दर्ज किया गया था। यह दुर्घटना मुबारकपुर टोल नाका के पास 17 जनवरी को हुई थी। इसमें जख्मी प्रताप वार्ड गांधी नगर निवासी इमरत बाई (Imrat Bai) पत्नी राम सिंह उम्र 45 साल की मौत हुई थी। इस मौत की जानकारी 23 जनवरी को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉक्टर शांता धुर्वे ने दी थी। परवलिया सड़क पुलिस मर्ग 03/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। डॉक्टरों ने बताया था कि इमरत बाई बेटे के साथ बाइक पर थी। उसे चक्कर आने के बाद गिरने पर हमीदिया अस्पताल उसका भाई लेकर आया था। इसी मामले में गवाह 26 वर्षीय राजकुमार मालवीय, परवलिया सड़क निवासी रघुवीर मेहर, मुबारकपुर निवासी 28 वर्षीय अर्जुन वंशकार के बयान दर्ज किए गए। जिसके बाद सड़क दुर्घटना के मामले में नाटकीय मोड़ आ गया।

अब यह बता रही है पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

परवलिया सड़क थाना पुलिस के अनुसार घटना (Bhopal News) वाले दिन राजकुमार मालवीय (Rajkumar Malviya) अपनी बाइक एमपी—04—क्यूके—7739 से लौट रहा था। वह सीहोर में रहने वाले मामा के घर से मुलाकात करके लौट रहा था। बाइक में पीछे मां इमरत बाई मालवीय बैठी हुई थी। टोल नाके के नजदीक मुबाइरकपुर पहुंचने पर उसकी बाइक पर एमपी—04—व्हीबी—7156 के चालक ने टक्कर मार दी। इस कारण मां—बेटे बाइक से गिर गए थे। इन बयानों के आधार पर पुलिस ने बाइक सवार को आरोपी बनाया है। इससे पहले 23 जनवरी को हमीदिया अस्पताल ने खबर दी थी कि महिला को उसका भाई कमल सिंह (Kamal Singh) लेकर आया था। वह बेटे की बाइक से चक्कर आने के कारण गिर गई थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अवैध हथियार रखने और बेचने वालों को किया गिरफ्तार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!