Bhopal News: दो मकानों के ताले तोड़कर हजारों का माल बटोरा

Share

Bhopal News: पंजाब और सागर गए परिवारों के सूने मकानों को निशाना बनाकर की वारदात

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सूने दो मकानों के ताले चोरों ने चटका दिए। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया और निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। इसमें एक परिवार पंजाब तो दूसरा सागर गया हुआ था। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक घटना में सीसीटीवी फुटेज तो मिले। लेकिन, उसकी जद में बदमाश नहीं आ सके। इस कारण अब पुलिस अपने मुखबिर तंत्र की मदद से मामले को सुलझाने का दावा कर रही है।

पुलिस रिकॉर्ड में इतनी रकम का माल बता रही

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 8 फरवरी की सुबह लगभग दस बजे 63/23 धारा 457/380 रात में ताला तोड़कर चोरी का मामला दर्ज किया गया है। जिसकी शिकायत थाने पहुंचकर निखलेश मल्होत्रा पिता तिलकराज मल्होत्रा उम्र 58 साल ने दर्ज कराई है। वे तुलसी विहार कॉलोनी में रहते हैं। निखलेश मल्होत्रा (Nikhlesh Malhotra) 4 फरवरी को पंजाब गए थे। उसके बाद उन्हें पड़ोसी का फोन यह बोलकर आया था कि उनके मकान का ताला टूटा है। भोपाल पहुंचकर देखा तो घर से सोने—चांदी के जेवरात, नकदी समेत करीब 80 हजार रूपए का माल नहीं था। निखलेश मल्होत्रा के मकान के नजदीक ही न्यायाधीश का बंगला है। जहां कैमरा लगा है लेकिन, उसमें कोई संदेही कैद नहीं हो सका है।

सोने का इतना माल कीमत जान हो जाएंगे हैरान

दूसरी घटना निशातपुरा स्थित नक्षत्र कॉलोनी में हुई। यह कॉलोनी करोद के नजदीक है। यहां नीरज साहू (Neeraj Sahu) का परिवार रहता है। वह सागर स्थित पैतृक निवास गया था। नीरज साहू यहां एक मेडिकल दुकान में जॉब करता है। उसे भी पड़ोसियों ने चोरी (Bhopal News) होने की जानकारी दी थी। घर में चप्पे—चप्पे तलाशी लेने के बाद भाभी के सोने के टॉप्स, अंगूठी, चेन, कान केे फूल ले गए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच एफएसएल के अधिकारियों से भी कराई। लेकिन, क्राइम सीन खराब होने के कारण किसी तरह का फिंगर पुलिस को नहीं मिल सका। पुलिस ने 8 फरवरी की रात लगभग सवा आठ बजे 128/23 धारा 457/380 रात में मकान का ताला तोड़कर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत रिकॉर्ड में 40 हजार रूपए बताई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: समझौता न करने पर तलवार, चाकू और छुरी से हमला
Don`t copy text!