Bhopal News: महिला समेत दो अनजान लाशें मिली

Share

Bhopal News: परिजनों के संबंध में जानकारी जुटा रही पुलिस, शव मॉर्चुरी रूम में सुरक्षित रखे गए

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो अनजान लाशें मिली हैं। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के कोतवाली और कोहेफिजा इलाके की है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। मौत की अभी ठोस वजह पता नहीं चली है। शव की पहचान नहीं होने के चलते उन्हें मॉर्चुरी रूम में सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस यह जता रही है संभावना

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार 8 फरवरी की दोपहर बेलदारपुरा में अज्ञात महिला की लाश मिली। जिसकी जानकारी पुलिस को उसमा खान ने दी थी। महिला की उम्र लगभग 50 साल है। कोतवाली पुलिस मर्ग 02/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इसी तरह कोहेफिजा स्थित हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। शव पुरूष का है जिसकी उम्र लगभग 58 साल है। कोहेफिजा पुलिस मर्ग 09/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने संभावना जताई है कि दोनों शव सड़कों पर भीख मांगने वाले व्यक्तियों के हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Habibganj GRP Loot: बुधनी मिडघाट में फिर रेलवे यात्री को डंडा मारकर मोबाइल छीना
Don`t copy text!