Bhopal News: फुटपाथ में मिले व्यक्ति की मौत 

Share

Bhopal News: मुंह और नाक से निकल रहा था खून, परिजनों ने पहुंचाया था अस्पताल

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। डीआईजी बंगले के पास फुटपाथ पर बेहोशी की हालत में पड़े मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसकी नाक और मुंह से खून बह रहा था। कई घंटों तक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी।

इसलिए संदिग्ध मान रही पुलिस

गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार 14 नवंबर को सड़क के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति डीआईजी बंगलों के फुटपाथ पर बेहोशी की हालत में मिला था। उसके नाक और मुंह से खून बहता देख परिजनों ने उसे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया था। जहां कुछ घंटो तक इलाज के बाद उसकी मृत्यु हो गई थी। मौत की सूचना गौतम नगर थाना पुलिस को 15 नवंबर की सुबह लगभग साढ़े छ: बजे हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर धारवे ने दी थी। शव की पहचान शिवपाल अहिरवार (Shivpal Ahirwar) उम्र 42 साल के रूप में हुई है। वह मूलत: बीना का रहने वाला था। गौतम नगर थाना स्थित डीआईजी बंगलो के फुटपाथ पर रहता था। वह मजदूरी करता था। गौतम नगर पुलिस मर्ग 35/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal GRP News: भोपाल जंक्शन में रेलवे प्रबंधन के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल
Don`t copy text!