Bhopal BJP News: मध्य विधानसभा में ध्रुव नारायण फिर हुए सक्रिय

Share

Bhopal BJP News: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक रहे हैं, उनके स्थान पर सुरेन्द्र नाथ सिंह को दिया गया था टिकट

Bhopal BJP News
भाजपा अरेरा मंडल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह। यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है।

भोपाल। मध्यप्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। इसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस समेत कई अन्य दलों के नेता क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। इसमें प्रमुख नाम ध्रुव नारायण सिंह का है। वे भोपाल (Bhopal BJP News) मध्य विधानसभा से पूर्व विधायक भी है। यह सीट फिलहाल कांग्रेस पार्टी के पास है। विधायक आरिफ मसूद हैं जो इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा के लिए क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ पैदल यात्रा पर निकले हैं।

इसलिए खास है सक्रियता की वजह

ध्रुव नारायण सिंह (Dhruv Narayan Singh) लंबे अरसे से हाशिए पर चल रहे हैं। उन्हें सीबीआई प्रकरण के चलते पार्टी ने किनारे कर दिया था। जिसमें वे क्लीनचिट मिलने के बाद सक्रिय होते उससे पहले पार्टी ने सुरेंद्र नाथ सिंह (Surendra Nath Singh) को टिकट दे दिया था। सिंह चुनाव जीत गए थे। लेकिन, वे 2018 के चुनाव में अपनी कुर्सी बचा नहीं सके। सुरेंद्र नाथ सिंह इस वक्त बीमार भी चल रहे हैं। इस कारण वे भी क्षेत्र में सक्रिय नहीं है। यह देखकर ध्रुव नारायण सिंह ने अपने पूर्व के कार्यकर्ताओं के साथ वापस अपने क्षेत्र  में सक्रियता बढ़ा दी है। खबर है कि वे एक चाय आपके साथ कार्यक्रम के तहत वार्ड 49 में पहुंचे थे। यहां अरेरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनके लिए कुशाभाउ ठाकरे परिसर फेज 2 में आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के रहवासियों ने अपनी—अपनी समस्याएं भी बताई।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हुंडई की वरना कार पलटी, एक की मौत
Don`t copy text!