MP Political News: तीन महीने में दूसरी बार आप पार्टी के दो सीएम आ रहे

Share

MP Political News: भोपाल के बाद ग्वालियर में भरेंगे हुंकार आम आदमी पार्टी के दो मुख्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में जोश लाने की तैयारी, आप प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल की होगी परीक्षा

MP Political News
अरविंद केजरीवाल की एमपी में चुनाव को लेकर एक मौका केजरीवाल को थीम— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश में पांच महीने बाद विधानसभा के लिए मतदान होना है। जिसके लिए आम आदमी पार्टी(MP Political News)  ने पूरी तैयारी कर ली है। वह सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एमपी में फिर आ रहे हैं। दोनों मुख्यमंत्री का यह तीन महीने के भीतर में दूसरा राजनीतिक दौरा है। इससे पहले केजरीवाल और मान 14 मार्च को भोपाल में रैली कर चुके हैं। उस वक्त पार्टी का संगठन नहीं था। जिसका असर रैली में दिखाई दिया था।

पार्टी के पास अब तक कोई बड़ा चेहरा नहीं जुड़ा

पार्टी कार्यकर्ताओं की माने तो ग्वालियर में आयोजित 25 जून की रैली में जोश दिखाई देगा। पार्टी की सभा ग्वालियर (Gwalior) में सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को टारगेट दिया गया है। जिसमें सर्वाधिक चुनौती प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल (Mayor Rani Agrawal) को मिलने वाली है। क्योंकि भोपाल में हुई सभा के वक्त वह प्रदेश अध्यक्ष नहीं थी। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद पूरे प्रदेश में करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) ने अपने साथ जोड़ा है। भोपाल लोकसभा सचिव रीना सक्सेना (Reena Saxena) ने बताया कि महारैली 25 जून की दोपहर दो बजे होगी। जिसमें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान (CM Bhagwant Man) आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि रानी अग्रवाल आम आदमी पार्टी की नेता होने के साथ—साथ पहली महापौर भी है। इधर, प्रदेश में भाजपा—कांग्रेस लाडली बहना और नारा सम्मान योजना के नाम पर महिला मतदाताओं को रिझाने का काम कर रही है। अभी तक पार्टी की तरफ से कोई एजेंडा चुनाव को लेकर सार्वजनिक नहीं किया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   भैंस के दूध का कर्ज उतारना चाहता है सिपाही, आड़े आ रहा फर्ज
Don`t copy text!